प्रियंका का आवास खाली कराना राजनीति से प्रेरित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास को खाली कराने के फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM (IST)
प्रियंका का आवास खाली  कराना राजनीति से प्रेरित
प्रियंका का आवास खाली कराना राजनीति से प्रेरित

राज्य ब्यूरो, देहरादून

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास को खाली कराने के फैसले को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पहले गाधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाकर राजनैतिक बदले की कार्रवाई की गई। भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारें कोरोना महामारी की रोकथाम तथा भारत-चीन सीमा पर बनी स्थिति के लिए समय पर कदम नहीं उठा पाईं। अपनी विफलताओं व भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने तथा विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी व राजीव गांधी की शहादत देश अभी भूला नहीं है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा के कोरोना महामारी व भारत-चीन सीमा पर पूछे गए सवालों पर केंद्र सरकार घिर चुकी है। ऐसे में गाधी परिवार पर लगातार व्यक्तिगत हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गाधी परिवार के किसी भी सदस्य को कुछ हुआ या प्रियंका गाधी को क्षति पहुंची तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार पर होगी।

chat bot
आपका साथी