प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसी माह प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 10:08 PM (IST)
प्रदेश में बड़े आंदोलन की  तैयारी में जुट गई कांग्रेस
प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, देहरादून

प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसी माह प्रदेश सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह की मौजूदगी में पार्टी के दिग्गज व वरिष्ठ नेताओं के साथ इस आंदोलन का खाका तैयार किया जाएगा।

प्रदेश में कांग्रेस अब भाजपा सरकार के खिलाफ हर स्तर पर आक्रामक रुख अपनाएगी। बीते दिनों प्रदेश संगठन की तीन दिनी बैठक में इस पर सहमति बन चुकी है। प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर फ्रंटल संगठन इस बारे में अपनी रजामंदी दे चुके हैं। अब वरिष्ठ नेताओं के साथ ब्लॉकों, जिलों से लेकर प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ जन आंदोलनों को धार दी जाएगी। प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह इस सिलसिले में 20 जुलाई या इसके बाद उत्तराखंड पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी में ही पार्टी के दिग्गज नेता भी सिर जोड़कर बैठेंगे, ताकि भाजपा सरकार की चौतरफा घेराबंदी की जा सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। पार्टी आंदोलन में जनता की भागीदारी तय करने के पक्ष में हैं। पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें बढ़ रही हैं। राज्य सरकार ने बसों व अन्य परिवहन सेवाओं का किराया भी बढ़ा दिया है। इससे आम जनता परेशान है। अगले सप्ताह पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में हर शहर व कस्बे में सरकार के खिलाफ अभियान को और व्यापक बनाएंगे। केंद्र सरकार जब तक जनता की जेब में डकैती डालना बंद नहीं करेगी, सड़कों पर आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी