टोक्यो में देश के लिए स्वर्ण जीतना पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज का लक्ष्य, पढ़‍िए पूरी खबर

टोक्यो ओलिंपिक के लिए चयनित उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मनोज पैरा बैडमिंटन की स्टैंडिंग लोअर (एसएल-3) एकल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए मनोज खूब पसीना बहा रहे हैं।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:38 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 11:04 PM (IST)
टोक्यो में देश के लिए स्वर्ण जीतना पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज का लक्ष्य, पढ़‍िए पूरी खबर
मनोज पैरा बैडमिंटन की स्टैंडिंग लोअर (एसएल-3) एकल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

जागरण संवाददाता, देहरादून: टोक्यो ओलिंपिक के लिए चयनित उत्तराखंड के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मनोज पैरा बैडमिंटन की स्टैंडिंग लोअर (एसएल-3) एकल कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए मनोज खूब पसीना बहा रहे हैं। टोक्यो जाने से पहले वह लखनऊ में अपने कोच गौरव खन्ना के निर्देशन में अभ्यास करेंगे।

मूल रूप से रुद्रपुर के रहने वाले अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज सरकार वर्तमान में पैरा बैडमिंटन के एकल वर्ग की विश्व रैंकिंग में तीसरे पायदान पर हैैं। इसी रैंकिंग के आधार पर मनोज को टोक्यो ओलिंपिक का टिकट मिला है। मनोज ने विगत वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत व आठ कांस्य पदक जीते हैं। मनोज ने दैनिक जागरण से बातचीत में कहा कि ओलिंपिक का टिकट मिलने से वह बहुत खुश हैं। उनका कहना है कि अगर प्रतियोगिता के दिन किस्मत अच्छी रही तो वह जरूर विपक्षी खिलाडिय़ों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक के साथ स्वदेश लौटेंगे। मेडिकल सर्टिफिकेट मिलने के बाद वह आज शाम लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

वहां पैरा बैडमिंटन खिलाडिय़ों को टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी कराने के लिए 15 दिन का कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद मनोज टोक्यो के लिए रवाना होंगे। टोक्यो ओलिंपिक में पैरा बैडमिंटन के मैच 24 अगस्त से शुरू होंगे। मनोज ने अभी तक के अपने प्रदर्शन का श्रेय अपने कोच गौरव खन्ना को दिया।

यह भी पढ़ें- खबरदार! कोरोना जांच की फर्जी रिपोर्ट के साथ आ रहे हैं यहां तो थाम लें कदम, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा

खेल मंत्री का जताया आभार

मनोज ने उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडे का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिंपिक का टिकट मिलने के बाद खेल मंत्री ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी। इससे उनका मनोबल बढ़ा है।

बैडमिंटन संघ ने दी बधाई

उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, उपाध्यक्ष संजय गुंज्याल, पुष्कर जैन, डीके सेन आदि ने ओलिंपिक में पदक जीतने के लिए मनोज को शुभकामना दी हैै।

यह भी पढ़ें- पानी की किल्लत से जूझ रहा गंगा और यमुना का उद्गम स्थल उत्तराखंड, यहां परवान नहीं चढ़ी वर्षा जल संरक्षण योजना

chat bot
आपका साथी