25 आरएसएच 12- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगे: ममगाई

जागरण संवाददाता ऋषिकेश जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उनका भावप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:54 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:54 PM (IST)
25 आरएसएच 12- 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगे: ममगाई
25 आरएसएच 12- पंडित दीनदयाल उपाध्याय सदैव पथ प्रदर्शक रहेंगे: ममगाई

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर महापौर अनीता ममगाई ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी थे। वे सदैव हमारे पथ प्रदर्शक रहेंगे। उन्होंने दुनिया के सामने एकात्म मानववाद का दर्शन रखा। मानवता की पूर्णता और समग्र विकास के लिए अंत्योदय का सिद्धांत दिया।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून की ओर से जिला मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम ऋषिकेश में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगठन के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पहार चढ़ा कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जीएमवीएन के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिघल ने कहा एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में पंडित दीन दयाल ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। इस अवसर पर राम किशन अग्रवाल,कपिल गुप्ता, नवल कपूर , चेतन शर्मा, देवदत्त शर्मा,विजय बडोनी, राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट,बिजेंद्र मोगा, महेशानंद, विवेक गोस्वामी,संदीप शास्त्री, मदन कोठारी आदि मौजूद रहे।

वहीं, भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा अनुशासन समिति पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र दत्त सकलानी ने कहां की पंडित दीनदयाल प्रखर राष्ट्रवादी एकात्म मानववाद को उन्होंने सर्वोपरि माना। पंडित दीनदयाल का सपना समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। इस अवसर पर बृजेश चंद्र शर्मा, पुष्पा जोशी,अरविद चौधरी,अरविद गुप्ता, ऋषि राजपूत, सुदेश कंडवाल आदि शामिल हुए।

-----------

गोष्ठी आयोजित

ऋषिकेश : स्वर्गाश्रम मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा की अध्यक्षता मे गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा की।

----------------------

पंडित दीनदयाल के पद चिह्निों पर चलने का आह्वान

डोईवाला : भारतीय जनता पार्टी डोईवाला, माजरीग्रांट व रानीपोखरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर उनके पद चिह्निों पर चलने का आह्वान किया गया। डोईवाला नगर पालिका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत व मंडल महामंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल के विचार आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम संयोजक सभासद राजेश भट्ट, सभासद ईश्वर रौथाण, मनवर सिंह नेगी ने कहा कि उन्हीं के विचारों पर चलते हुए भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार काम कर रही है। वहीं, बुल्लावाला व झबरावाला व माजरी ग्रांट मंडल में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

chat bot
आपका साथी