आक्रोश: कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

विकासनगर गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन के जरिए संबंधित पुलिसकर्मियों के बर्खास्तगी की मांग की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 06:42 PM (IST)
आक्रोश: कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
आक्रोश: कैंडल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

जागरण संवाददाता, विकासनगर: गुरुवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना के दोषियों को फांसी की सजा व संबंधित पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी की मांग तेज करते हुए राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किया।

नगर की बाबूगढ़ चुंगी पर युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच केंद्र सरकार का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा का शासन कुशासन हो गया है। हर कोई अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। दुष्कर्म व हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की कि दुष्कर्म के आरोपितों को फांसी की सजा व संबंधित पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए। पुतला दहन में साहिल, सोनम, साक्षी, प्राची, मीना, हिना, मुस्कान, ताईबा, सुनैना, वैशाली, कोमल, दीक्षा, चिकी, रिया, किरन, फातिमा, विशाल, दिनेश, रूचिन, अशवनी, प्रशांत आदि शामिल रहे।

----------------

हरबर्टपुर में संयुक्त मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

विकासनगर: अखिल भारतीय ओबीसी एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा की ओर से हरबटपुर चौक पर मोर्चा के प्रदेश महासचिव विजय पाल सिंह आजाद के नेतृत्व में कैंडल जलाकर दरिदगी की शिकार हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मोर्चा ने राष्ट्रपति से मांग की कि आरोपितों को फांसी की सजा दी जाए। कैंडल मार्च में सतीश कुमार, डाक्टर गुलफाम जानॅ, गुरूदेव, राजेश, अमर सागर, शेर खान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सायरा आजाद, जिला उपाध्यक्ष सरोज गांधी, जिला महासचिव भारती देवी, सुनील गौतम, पवन गौतम, सुमेर चंद, रमेश चंद्र आदि शामिल रहे।

-------------------

योगी सरकार मुर्दाबाद के लगाए नारे

विकासनगर: नगर स्थित मंडी चौक पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ बाल्मीकि समाज के साथ उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच कार्यकत्र्ताओं ने हाथरस उत्तर प्रदेश में दरिदगी की शिकार युवती को इंसाफ दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने योगी सरकार के विरोध में नारे लगाए। कहा कि यदि योगी सरकार ने शीघ्र चारों दोषियों को फांसी की सजा नहीं दिलाई और संबंधित पुलिसकर्मियों को बर्खास्त नहीं किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। कार्यकत्र्ताओं ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। कार्यकत्र्ताओं ने मंडी चौक से पहाड़ी गली चौक तक कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ अध्यक्ष सतीश कुमार परछा, उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच संयोजक दौलत कुंवर, स्वराज चौहान, राजेंद्र कुमार, विजय आजाद, सुभाष कुमार, संजय ओला, कमलराज, बंटी पवार, गौतम मंचल, सुशील कुमार, राज कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार बंटी, रीना देवी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी