मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं को दिलाई मतदान की शपथ

संवाद सूत्र साहिया विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता पहचान पत्र बनाने और सूची में अन्य संशोधन के प्रति जागरूकता को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पहल की। कोरुवा में चौपाल आयोजित कर महिलाओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 07:11 PM (IST)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं को दिलाई मतदान की शपथ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने महिलाओं को दिलाई मतदान की शपथ

संवाद सूत्र, साहिया: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता पहचान पत्र बनाने और सूची में पंजीकरण करवाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज कोरुवा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित चौपाल में महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड सौजन्या ने ग्रामीण महिलाओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दूरस्थ क्षेत्रों में 18 साल के युवाओं, महिलाओं को केंद्रित कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। पिछले चुनाव के आधार पर महिला मतदाताओं की संख्या जिन क्षेत्रों में कम रही, वहां पर विशेष जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। चकराता विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाता के अनुपात कम रहने के कारण मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को मतदान करने का संकल्प दिलाया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को मतदान की प्रक्रिया में आगे बढ़कर शामिल होना होगा। चौपाल में विभिन्न बूथों से पहुंची 11 बीएलओ ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने या किसी भी तरह के संशोधन कराने के प्रति महिलाओं को जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं को खेल के माध्यम से निर्वाचन के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान की प्रक्रिया के बारे में व्यावहारिक रूप से महिलाओं को समझाया। महिलाओं ने भी मतदान से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा शांत की। गांव क्वारना के 105 साल के बुजुर्ग मतदाता भवान जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी से मतदान की अपील की। चौपाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बुजुर्गों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने जौनसार के लोकनृत्य नाटी की प्रस्तुति से सभी की तालियां बटोरी। चौपाल में उप निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र कुमार, सीडीपीओ कालसी अंजू बडोला, एसडीएम चकराता सौरभ असवाल, स्वीप कन्सल्टेंट अनुराग गुप्ता, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, हिमांशु नेगी, मेधा चमोला, जिला समन्वयक सुजाता, तहसीलदार रूप सिंह, ग्राम प्रधान निशा तोमर, नायब तहसीलदार केडी जोशी, क्षेत्रीय पटवारी ईश्वर दत्त, ग्रामीण सुनिता तोमर, कमला देवी, भोटो देवी, प्रतिमा देवी, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, संतन सिंह, जवाहर सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर सुजाता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी