जैविक खेती से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी दूर

विकासनगर ढकरानी में चकराता ब्लॉक के गांवों से आए किसानों को जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Dec 2020 02:42 AM (IST) Updated:Thu, 31 Dec 2020 02:42 AM (IST)
जैविक खेती से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी दूर
जैविक खेती से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी दूर

संवाद सहयोगी, विकासनगर: ढकरानी में चकराता ब्लॉक के गांवों से आए किसानों को जैविक खेती व जैविक खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाईयों के प्रयोग से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी किसानों को जैविक खाद के फायदे व विभिन्न फसलों में जैविक खाद के प्रयोग के तरीके के बारे में भी बताया गया।

ओएनजीसी के माध्यम से संचालित की जाने वाली मल्टीपल एक्शन ग्रुप फॉर इंटिग्रेटेड रुरल डेवलपमेंट सोसायटी धर्मावाला के तत्वावधान में हरिपुर ढकरानी में संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में चकराता ब्लॉक के किसानों को जैविक खाद व फल सब्जियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक चकराता के लोहारी, जाड़ी, कचाड़ गांवों के किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सूर्य प्रकाश बहुगुणा ने किसानों को केंचुए से खाद बनाने की प्रक्रिया की प्रयोगात्मक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंचुए की खाद बनाने के लिए तेज धूप व बरसात के दिनों में विशेष सावधानी भी किसानों को बरतनी चाहिए। शेड व पिट के निर्माण से लेकर केंचुए की मात्रा आदि तकनीकी जानकारियों से किसानों को अवगत कराया। कहा कि रासायनिक खाद व कीटनाशक दवाईयों के अत्यधिक प्रयोग का प्रभाव मानव के शरीर पर भी पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त इससे भूमि की उपजाऊ क्षमता को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ्य रखने व जमीनों को बंजर होने से बचाने के लिए जैविक खेती पर जोर दिया जाना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजेश शर्मा, कविता चौहान, सुनीता देवी, जगदीश, बारु सिंह राणा, राजपाल, राजेश, खेम सिंह, नरेश, नदिया, सियाराम, नरेंद्र सिंह, रंगिया, बचन सिंह चौहान, दिनेश चौहान, टिकम सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी