उत्तराखंड में सात लाख बेरोजगार, भत्ता सिर्फ 32 हजार को

सेवायोजन कार्यालयों में शिक्षित बेरोजगार 7 लाख से ज्यादा पंजीकृत हैं पर इनमें से सिर्फ 32236 को ही रोजगार सह कौशल विकास भत्ता मिल पाया है।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 02:00 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 08:40 PM (IST)
उत्तराखंड में सात लाख बेरोजगार, भत्ता सिर्फ 32 हजार को
उत्तराखंड में सात लाख बेरोजगार, भत्ता सिर्फ 32 हजार को

देहरादून, राज्य ब्यूरो। सरकार भले ही इस वर्ष को रोजगार वर्ष के रूप में मना रही हो, लेकिन प्रदेश में बेरोजगारों को राहत देने के आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। प्रदेश के सेवायोजन कार्यालयों में शिक्षित बेरोजगार तो 7.76 लाख पंजीकृत हैं, लेकिन सात साल के वक्फे में इनमें से सिर्फ 32236 को ही रोजगार सह कौशल विकास भत्ता मिल पाया है। 

सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत शिक्षित बेरोजगारों को राहत प्रदान करने के मकसद से वर्ष 2012 में रोजगार सह कौशल विकास भत्ता देने का निर्णय लिया गया। इसके तहत इंटर पास को साढ़े सात सौ रुपये, स्नातक को एक हजार और स्नातकोत्तर को डेढ़ हजार रुपये बतौर भत्ता दिया जाना स्वीकृत किया गया। बेरोजगारों को राहत देने की इस मुहिम की रफ्तार बेहद धीमी है। हाल में विधायक देशराज कर्णवाल ने विधानसभा में यह मामला उठाया था। सरकार की ओर से उन्हें दिया गया उत्तर चौंकाने वाला है। 

बताया गया कि 2012 से अब तक 32236 बेरोजगारों को ही यह भत्ता दिया गया है। नैनीताल जिले में सर्वाधिक साढ़े चार हजार से ज्यादा युवाओं को यह भत्ता मिला, जबकि चमोली में सबसे कम 877 को। उधर, कौशल विकास मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि अब कौशल विकास पर फोकस किया जा रहा है। इसके तहत युवाओं को स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ ही प्रशिक्षण अवधि के लिए स्टाइपेंड देने का प्राविधान है। इस मुहिम में तेजी लाई जाएगी। 

यह भी पढेें: उत्तराखंड के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर, इस प्रतियोगिता में भाग ले दिखाएं अपना कौशल

इन बेरोजगारों को मिला भत्ता 

जिला,            संख्या 

नैनीताल,         4558 

उत्तरकाशी,       4111 

देहरादून,         4041 

पिथौरागढ़,       3967 

ऊधमसिंहनगर, 3960 

टिहरी,             2226 

हरिद्वार,        1991 

रुद्रप्रयाग,       1667 

अल्मोड़ा,        1512 

पौड़ी,             1208 

चंपावत,         1150 

बागेश्वर,         938 

चमोली,          877 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कई उद्यम प्रोजेक्ट मंजूर, युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार

chat bot
आपका साथी