राशन की दुकानों पर 16 दिसंबर से मिलेगा सस्ता प्याज, पढ़िए पूरी खबर

आम लोगों को राहत दिलाने के लिए सस्ता गल्ला विक्रेताओं के पास फिर से प्याज मिलना शुरू होगा। देहरादून में विभिन्न राशन डीलरों के पास सोमवार से सस्ता प्याज मिलेेेेगा।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 03:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 03:27 PM (IST)
राशन की दुकानों पर 16 दिसंबर से मिलेगा सस्ता प्याज, पढ़िए पूरी खबर
राशन की दुकानों पर 16 दिसंबर से मिलेगा सस्ता प्याज, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। प्याज की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए सस्ता गल्ला विक्रेताओं के पास फिर से प्याज मिलना शुरू होगा। देहरादून में विभिन्न राशन डीलरों के पास सोमवार से सस्ता प्याज मिलेेेेगा। हालांकि अभी यह तय होना बाकी है, कि किस क्षेत्र में किस दुकान पर प्याज मिलेगा। 

डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशों पर राशन डीलरों के पास फिर से सस्ता प्याज बेचना शुरू किया जाएगा। इसके लिए दुकानदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है। विभाग की कोशिश है कि हर क्षेत्र में सस्ता प्याज उपलब्ध हो सके। सोमवार से प्याज उठना शुरू होगा। डीएसओ ने बताया कि मंडी के सोमवार के थोक दामों के आधार पर ही लोगों को प्याज बेचा जाएगा। आम लोगों को सस्ते दाम पर अच्छा प्याज मिल सके इसके लिए विभाग पूरी कोशिश करेगा। 

20 कुंतल बिका सस्ता प्याज 

निरंजनपुर मंडी परिसर में लगाए गए सस्ते प्याज के काउंटरों पर शनिवार को 20 कुंतल प्याज बिका। 75 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे जा रहे प्याज को खरीदने के लिए यहां भारी भीड़ रही। निरंजनपुर स्थित मंडी परिसर में सस्ते प्याज के दो काउंटर लगाए गए हैं, जहां एक व्यक्ति केवल एक किलो प्याज ही खरीद सकता है। यह दो काउंटर पीएल चड्ढा ट्रेडर्स सी-42 और गुलशन ट्रेडिंग कंपनी सी-15 पर लगाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: सस्ते प्याज के काउंटर में भी पड़ा सर्दी का असर, बिक्री घटी Dehradun News

सुबह 10 बजे से दो बजे तक यहां सस्ता प्याज बेचा जा रहा है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि धीरे-धीरे प्याज की आपूर्ति सामान्य हो रही है। उम्मीद है जल्द ही प्याज के दामों में गिरावट आएगी। लोगों को कुछ राहत देने के लिए मंडी में दो काउंटर लगा दिए गए, जहां 75 रुपये किलो की दर से प्याज उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें: सस्ते प्याज के लिए उमड़ी भीड, काउंटर में बिका 24 कुंतल Dehradun News

chat bot
आपका साथी