देहरादून में एक व्‍यक्ति ने अपनी मामी को बनाया हवस का शिकार, पति ने दिया भांजे का साथ

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही मामी के साथ दुष्‍कर्म करने का मामला सामने आया है। इस बारे में जब पीड़िता ने अपने पति से शिकायत की तो वो भी भांजे का साथ देने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 09:26 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:26 AM (IST)
देहरादून में एक व्‍यक्ति ने अपनी मामी को बनाया हवस का शिकार, पति ने दिया भांजे का साथ
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही मामी को हवस का शिकार बना दिया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही मामी को हवस का शिकार बना दिया। महिला ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह भी अपने भांजे का साथ देने लगा। महिला की शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों व पति के साथ रहती है। उनके पति का भांजा भी कुछ समय से उनके साथ रहता है। महिला का पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है, इसलिए वह रात की ड्यूटी पर चला जाता है। पिछले एक महीने से उसके पति का भांजा उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह अपने भांजे का पक्ष लेने लगा। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवती का फोन नंबर कालगर्ल का बताया, मुकदमा

एक व्यक्ति ने एक युवती का मोबाइल नंबर उसी के बनाए वाट्सएप ग्रुप में कालगर्ल नाम से पोस्ट कर दिया। इसके बाद युवती को कई व्यक्तियों के फोन आने लग गए और लोग ग्रुप में अश्लील संदेश भेजने लगे। युवती की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरकेडिया ग्रांट निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने वाट्सएप पर यूट्यूब लवर नाम से एक ग्रुप बनाया था। इसके बाद युवती का मोबाइल फोन खो गया, जिसके कारण ग्रुप में क्या चल रहा है, उसे पता नहीं चल सका। इसके बाद युवती की सहेली ने बताया कि उसके ग्रुप में कुछ लोग अश्लील संदेश भेज रहे हैं। युवती ने जब ग्रुप देखा तो वह हैरान रह गई। युवती का फोन नंबर कालगर्ल नाम से ग्रुप में पोस्ट किया गया। जिससे उसे कई युवकों के फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वाले युवती से अश्लील बातें कर रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप राणा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:- किशोरी को बहला फुसलाकर लाया अपने गांव, छह दिन तक किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

chat bot
आपका साथी