छह किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स एसटीएफ ने उत्तराखंड द्वारा छह किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि आरोपित को कोतवाली रानीपुर के अंतर्गत फाउन्ट्री गेट बीएचईएल के विष्णु लोक कालोनी की तरफ से गिरफ्तार किया गया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:30 PM (IST)
छह किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स एसटीएफ ने उत्तराखंड द्वारा छह किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स एसटीएफ ने उत्तराखंड द्वारा छह किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि आरोपित को कोतवाली रानीपुर के अंतर्गत फाउन्ट्री गेट बीएचईएल के विष्णु लोक कालोनी की तरफ से  गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 3 लाख रुपए के करीब है। आरोपित की पहचान कुलदीप सेठी निवासी मिस्सरपुर लक्सर रोड , थाना कनखल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह मुनाफे के लिए गांजा का काम करता है। 

बच्चे का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद

मंगलौर : हरिद्वार के मंगलौर में पुलिस ने गंगनहर से बच्चे का शव बरामद किया है। तकरीबन एक सप्ताह पहले महिला के प्रेमी ने उसके दो बच्चों को गंगनहर में फेंक दिया था। एक बच्चे का शव उसी दिन पुलिस ने बरामद कर लिया था।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के दहियाकी गांव में एक महिला और उसका प्रेमी किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। महिला के दो बच्चे थे। महिला का प्रेमी लाखन निवासी ग्राम साखन थाना देवबंद, उप्र दोनों बच्चों को पंसद नहीं करता था। इसके चलते ही महिला के फैक्ट्री जाने के बाद लाखन ने 16 जनवरी को उसके दो बच्चे नसीरपुर पुल से गंगनहर में फेंक दिए थे। महिला के लौटने पर दोनों बच्चे गायब मिले थे। जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। पुलिस ने छानबीन के बाद लाखन को हिरासत में लेते हुए पूरे मामले से पर्दा उठाया था। पुलिस ने घटना के दिन ही एक बच्चे का शव गंगनहर से बरामद किया था। जबकि दूसरे बच्चे का पता नहीं लग सका था। पुलिस ने लाखन को जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने मोहम्मदपुर झाल के पास से दूसरे बच्चे का शव भी बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें- देहरादून: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर चिकित्सक गिरफ्तार, सेलाकुई के अस्पताल में था तैनात

chat bot
आपका साथी