उत्तराखंड: एक अगस्त को ट्विटर पर पुरानी पेंशन को चलेगा अभियान, दिल्ली में की जाएगी सत्याग्रह और रैली

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्मिक फिर से ट्विटर अभियान चलाएंगे। मानसून सत्र में केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन में रियायत मिलने के बाद दिल्ली में सत्याग्रह और रैली की जाएगी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:05 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:05 PM (IST)
उत्तराखंड: एक अगस्त को ट्विटर पर पुरानी पेंशन को चलेगा अभियान, दिल्ली में की जाएगी सत्याग्रह और रैली
एक अगस्त को ट्विटर पर पुरानी पेंशन को चलेगा अभियान।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कार्मिक फिर से ट्विटर अभियान चलाएंगे। मानसून सत्र में केंद्र सरकार तक आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन में रियायत मिलने के बाद दिल्ली में सत्याग्रह और रैली की जाएगी।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर के हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलनरत हैं। मानसून सत्र में पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के लिए केंद्र सरकार से ट्विटर अभियान के माध्यम से एक अगस्त को मांग की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री, सभी केंद्रीय मंत्री, सांसद और राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टैग किया जाएगा। इस दौरान हैश टैग monsoonSassion_RestoreOPS के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज सदन तक पहुंचाई जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार एनपीएस कार्मिकों के हित में कोई बड़ा फैसला नहीं लेती है तो कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य होते ही राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से संसद मार्च किया जाएगा।

ट्विटर अभियान को सफल बनाने के लिए संजय शर्मा, बीरेंद्र दुबे, डा अनिल स्वदेशी, राकेश कंधारिया, डा. पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, जगदीश यादव, मिलिंद बिष्ट, अनिल बडोनी, सीताराम पोखरियाल शोभ नाथ यादव आदि ने सभी कार्मिकों से अपील की है।

समिति ने रोपे 50 पौधे

भारतीय मगर समाज समिति ने हरेला पर्व मनाते हुए क्लेमेनटाउन स्थित इंद्रपुरी फार्म में 50 पौधे रोपे। समिति के अध्यक्ष सूबेदार जगत बहादुर राणा ने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन की कमी महसूस हुई। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। इस मौके पर सुरेश थापा, राम सिंह, पृथ्वी राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज आधी रात से बिजली कर्मियों की हड़ताल, मोमबत्ती की व्यवस्था करने की दी सलाह

chat bot
आपका साथी