उत्तराखंड में अब IPS अधिकारियों के तबादलों पर नजर, नौकरशाही में फेरबदल को सीएम पहले ही साफ कर चुके रुख

उत्तराखंड में बड़ी संख्या में आइएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब नजरें अखिल भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारियों के तबादलों पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक तबादले देखने को मिल सकते हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:53 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:53 AM (IST)
उत्तराखंड में अब IPS अधिकारियों के तबादलों पर नजर, नौकरशाही में फेरबदल को सीएम पहले ही साफ कर चुके रुख
उत्तराखंड में अब IPS अधिकारियों के तबादलों पर नजर।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में बड़ी संख्या में आइएएस अधिकारियों के तबादलों के बाद अब नजरें अखिल भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के अधिकारियों के तबादलों पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस मुख्यालय से लेकर जिलों तक तबादले देखने को मिल सकते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौकरशाही में फेरबदल को लेकर अपना रुख पहले ही साफ कर चुके हैं। इस कड़ी में पिछले लगभग एक महीने के दौरान शासन से लेकर जिलों तक 60 से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले हो चुके हैं। सरकार ने शासन व जिलों में अपने हिसाब से प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती कर दी है तो अब नंबर आइपीएस अधिकारियों का है।

चुनाव नजदीक हैं, लिहाजा कानून-व्यवस्था की दृष्टि से सरकार यह कदम उठाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आइपीएस अधिकारियों की सूची तलब की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और आला अधिकारियों के साथ चर्चा कर चुके हैं। ऐसे में जल्द ही इन तबादलों को अंतिम रूप देकर सूची जारी कर दिए जाने की संभावना है।

केएस चौहान बने संयुक्त निदेशक

राज्य ब्यूरो, देहरादूनसूचना एवं लोक संपर्क विभाग के पांच अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात केएस चौहान की संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति की गई है। इसके अलावा मनोज श्रीवास्तव व रवि विजारनियां को उप निदेशक तथा बद्री चंद व अर्चना को सहायक निदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें- CM धामी ने एक बार फिर नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, चार DM समेत 34 अधिकारियों के बदले पदभार

chat bot
आपका साथी