हेस्को के कार्यक्रम में आएंगे नीति आयोग के उपाध्यक्ष

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। दौरे के पहले दिन वह शुक्लापुर स्थिति हेस्को परिसर में संस्था के संस्थापक व पद्म भूषण डा. अनिल जोशी से मुलाकात करेंगे और हेस्को में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेंगे।

By Ritika KumariEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:45 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:45 AM (IST)
हेस्को के कार्यक्रम में आएंगे नीति आयोग के उपाध्यक्ष
नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं।

 राज्य ब्यूरो, देहरादून। नीति आयोग के उपाध्यक्ष डा. राजीव कुमार शुक्रवार को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। दौरे के पहले दिन वह शुक्लापुर स्थिति हेस्को परिसर में संस्था के संस्थापक व पद्म भूषण डा. अनिल जोशी से मुलाकात करेंगे और हेस्को में चल रही गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेंगे। शनिवार 27 फरवरी को उनका मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात का कार्यक्रम है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार नीति आयोग के उपाध्यक्ष शुक्रवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह सीधे शुक्लापुर स्थित हेस्को परिसर पहुंचेंगे। यहां वह हेस्को के कार्यों व इतिहास के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे। दोपहर बाद वह हेस्को परिसर में वाटर मिल स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

यह भी पढ़ें- फिर देखने को मिल सकता है डबल इंजन का दम, नीति आयोग उपाध्यक्ष 27 को सीएम से करेंगे मुलाकात

इसके बाद वह परिसर में ही आयोजित परिचर्चा में हिस्सा लेंगे। अगले दिन, यानी शनिवार को वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह मुख्यमंत्री को राज्य की विशेष आवश्यकताओं की पूर्ति और अवस्थापना सुविधाओं को पहाड़ चढ़ाने में पेश आ रही कठिनाइयों को दूर करने का रोडमैप सुझा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-आयुष-यूजी में दाखिले 15 मार्च तक, आयुष मंत्रालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी