Night Curfew: सीएम तीरथ सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू में दी ढ़ील, जानिए अब कितने बजे से होगा लागू

Night Curfew In Dehradun मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र विवाह समारोह और रमजान को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय साढ़े दस बजे से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 12:27 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 10:17 PM (IST)
Night Curfew: सीएम तीरथ सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू में दी ढ़ील, जानिए अब कितने बजे से होगा लागू
सीएम तीरथ सिंह रावत ने नाइट कर्फ्यू में दी ढ़ील।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Night Curfew In Dehradun नवरात्र, रमजान और विवाह समारोह को देखते हुए सरकार ने राजधानी देहरादून के नगर निगम क्षेत्र में लागू कर्फ्यू में आधे घंटे की ढील दे दी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आमजन की सुविधा के दृष्टिगत अब रात्रि कर्फ्यू को रात्रि 10 बजे की बजाय साढ़े 10 बजे से लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से कोविड की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को भी कहा है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कैबिनेट ने देहरादून नगर निगम क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू लगाने को मंजूरी दी थी। 10 अप्रैल यह व्यवस्था अमल में है। इसके तहत रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है। इस बीच मंगलवार से नवरात्र शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में विवाह समारोह भी हैं। इसके साथ ही रमजान भी शुरू हो रहे हैं। ऐसे में रात्रि कर्फ्यू के दौरान आमजन को देहरादून में दिक्कत न हो, इसे देखते हुए सरकार ने इसमें आधे घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस संबंध में निर्देश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि रात्रि कर्फ्यू में आधे घंटे की ढील उन्हीं स्थानों के लिए है, जहां यह लागू है। राज्य में केवल देहरादून नगर निगम क्षेत्र में ही रात्रि कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से यह भी आग्रह भी किया है कि वे कोविड से संबंधित नियमों का पालन करते हुए खुद भी कोराना संक्रमण से बचें और दूसरों को भी बचाएं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा कोरोना ग्राफ, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी कोरोना पॉजिटिव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी