प्रवासियों को 31 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न

उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी। उन्हें खाद्यान्न देने की केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना की अवधि दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 10:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 10:27 PM (IST)
प्रवासियों को 31 अगस्त  तक मिलेगा खाद्यान्न
प्रवासियों को 31 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न

राज्य ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी। उन्हें खाद्यान्न देने की केंद्र सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना की अवधि दो महीने के लिए बढ़ा दी गई है। प्रवासियों को अब 31 अगस्त तक सरकारी खाद्यान्न मिलेगा। केंद्र सरकार ने प्रदेश के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के 13.40 लाख राशनकार्डधारकों को दिए जा रहे मुफ्त खाद्यान्न का 1.80 लाख मीट्रिक टन का कोटा जारी किया गया है।

अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड लौटने वाले प्रवासियों के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत प्रति व्यक्ति पांच किलो चावल और एक किलो दाल वितरित की जा रही है। इस योजना की अवधि 30 जून को समाप्त हो गई थी। इसे 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त पांच किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट दिया जाएगा। इस योजना के तहत पहले पांच किलो चावल और एक किलो दाल मुफ्त दी जा रही थी। अब तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल दिया जाएगा।

कोरोना संकटकाल में केंद्र सरकार ने अंत्योदय और एनएफएसए के 13.40 लाख परिवारों के कुल 61 लाख से ज्यादा सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। खाद्य सचिव सुशील कुमार ने बताया कि एनएफएसए के तहत दिए जा रहे खाद्यान्न का कोटा राज्य सरकार को मिल चुका है। इसमें मासिक आधार पर खाद्यान्न उठान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी