सचिवालय में बना अधिकारियों का नया संघ

सचिवालय में अधिकारियों का नया संघ बना है। इस संघ का नाम 'उत्तराखंड सचिवालय समूह क अधिकारी संघ' रखा गया है। इस संघ में समीक्षा अधिकारी संवर्ग के अनुसचिव से लेकर अपर सचिव स्तर के अधिकारी ही सदस्य रहेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 03:00 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 03:00 AM (IST)
सचिवालय में बना अधिकारियों का नया संघ
सचिवालय में बना अधिकारियों का नया संघ

राज्य ब्यूरो, देहरादून: सचिवालय में अधिकारियों का नया संघ बना है। इस संघ का नाम 'उत्तराखंड सचिवालय समूह क अधिकारी संघ' रखा गया है। इस संघ में समीक्षा अधिकारी संवर्ग के अनुसचिव से लेकर अपर सचिव स्तर के अधिकारी ही सदस्य रहेंगे।

मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष संयुक्त सचिव लक्ष्मण सिंह और महासचिव अनुसचिव हीरा सिंह बसेड़ा को चुना गया। इसके अलाव उप सचिव जयलाल शर्मा को उपाध्यक्ष, अनुसचिव विकास श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा उप सचिव प्रेम सिंह बिष्ट व विजय कुमार और अनुसचिव दीप्ति मिश्रा व मंजुला खर्कवाल को सदस्य चुना गया। अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने कहा कि संघ अपने 135 सदस्यों के हित के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा। संघ की मान्यता, बायलॉज आदि के संबंध में शीघ्र औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी।

बैठक में आरके तोमर, सुनील सिंह, वीरेंद्र पाल, संजय टोलिया, व्योमकेश दूबे, मुकेश राय, अनिल जोशी, शिवेंद्र नारायण सिंह, निर्मल कुमार, गोकुलानंद उप्रेती व सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी