कुमाऊं मंडल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, कैबि‍नेट ने दी मंजूरी

प्रदेश में नए नगर निकायों के गठन के लिए चल रही कवायद के बीच कैबिनेट ने अब एक और नगर पंचायत को मंजूरी दी है। कुमाऊं मंडल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 10:30 PM (IST)
कुमाऊं मंडल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, कैबि‍नेट ने दी मंजूरी
कैबिनेट ने अब एक और नगर पंचायत को मंजूरी दी है।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में नए नगर निकायों के गठन के लिए चल रही कवायद के बीच कैबिनेट ने अब एक और नगर पंचायत को मंजूरी दी है। कुमाऊं मंडल के प्रमुख पर्यटक स्थलों में शुमार कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा देने का निर्णय लिया गया है।

बागेश्वर जिले के अंतर्गत कौसानी अभी तक ग्राम पंचायत थी, लेकिन पर्यटन के लिहाज से वहां सुविधाएं विकसित नहीं हो पा रही थीं। इसे देखते हुए कौसानी नगर पंचायत के लिए मानकों में भी छूट दी गई है। पर्वतीय क्षेत्र में नगर निकाय के लिए 10 हजार या इससे अधिक जनसंख्या का मानक है, जबकि कौसानी की आबादी 2415 है। यह भी प्रविधान है कि निकाय में रहने वाले 75 फीसद से अधिक व्यक्तियों का व्यवसाय कृषि से इतर हो। कौसानी में स्थिति इसके एकदम उलट है। कैबिनेट ने पर्यटन के लिहाज से कौसानी के महत्व को देखते हुए उसे नगर पंचायत बनाने में इन दोनों नियमों से छूट दी है। जाहिर है कि अब कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से वहां पर्यटन के लिहाज से बेहतर सुविधाएं विकसित हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में पर्यटन व्यवसायियों को राहत पैकेज पर कैबिनेट की मुहर, पढ़‍िए पूरी खबर

सरकार ने हाल में ही थलीसैंण, ढंडेरा, लालपुर व गरुड़ नगर पंचायतों का गठन किया था। अब कौसानी के नगर पंचायत बनने से प्रदेशभर में नगर निकायों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही लोहाघाट समेत कुछ नगर निकायों के गठन का भी निर्णय ले सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 3500 से ज्यादा बिजली कर्मी हड़ताल पर, बढ़ीं मुश्किलें; बंद कमरे में ऊर्जा मंत्री से हो रही वार्ता

chat bot
आपका साथी