दून पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोले- कम से कम दो सीट पर मुस्लिम प्रत्याशियों की होगी पैरवी

भाजपा सभी समुदाय की हितैषी है। अल्पसंख्यकों के हित में भाजपा ही निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। यही कारण है कि मुस्लिम समुदाय का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। उत्तराखंड में भी कम से कम दो विधानसभा सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की केंद्रीय नेतृत्व से पैरवी की जाएगी।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 08:11 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:45 PM (IST)
दून पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोले- कम से कम दो सीट पर मुस्लिम प्रत्याशियों की होगी पैरवी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी।

जागरण संवाददाता, देहरादून: भाजपा सभी समुदाय की हितैषी है। अल्पसंख्यकों के हित में भाजपा ही निस्वार्थ भाव से कार्य करती है। यही कारण है कि मुस्लिम समुदाय का विश्वास भाजपा में बढ़ा है। उत्तराखंड में भी कम से कम दो विधानसभा सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारने की केंद्रीय नेतृत्व से पैरवी की जाएगी। यह बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने दून में कहीं।

वह पांच दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गुरुवार को दून पहुंचे। भाजपा महानगर कार्यालय में कासमी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं मुस्लिम समाज की दूरी कांग्रेस व अन्य दलों ने दुष्प्रचार कर बढ़ाई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुस्लिम समाज के एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर पर बल देकर देश में सम्मान व गौरव प्रदान किया। भाजपा ने तुष्टिकरण की राजनीति के बजाय मुस्लिम सशक्तीकरण की राजनीति कर रही है। जिस प्रकार मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़ रहा है, आगामी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज के सहयोग से भाजपा भारी बहुमत प्राप्त करेगी। इससे पहले कासमी का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। अब वह प्रदेश के विभिन्न जिलों में मोर्चा के सदस्यों से संवाद करेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतेजार हुसैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीता राम भट्ट, प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख, जिलाध्यक्ष जावेद आलम, प्रदेश मंत्री अंकुर जैन आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Election: कांग्रेस में टिकट चयन और आवेदन का फार्मूला तय, जिताऊ पर ही खेलेगी दांव

प्रदीप अग्रवाल कैंट बोर्ड के सदस्य नामित

रुड़की: रक्षा मंत्रालय ने रुड़की कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल को छावनी परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजेश ङ्क्षसह ने एक सादे समारोह के दौरान उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि वह छावनी परिषद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए बोर्ड और आमजन के बीच सेतू का काम करेंगे। छावनी परिषद क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए वह लगातार काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- एक बार फिर विवादों में खानपुर विधायक चैंपियन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग; आडियो वायरल

chat bot
आपका साथी