Dehradun Crime News: देहरादून में किटी के नाम पर महिलाओं से ठगे ढाई लाख रुपये

Dehradun Crime News देहरादून में किटी के नाम पर दो महिलाओं द्वारा कई महिलाओं से ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:49 AM (IST)
Dehradun Crime News: देहरादून में किटी के नाम पर महिलाओं से ठगे ढाई लाख रुपये
किटी के नाम पर दो महिला संचालकों ने कई महिलाओं के साथ ढाई लाख रुपये की ठगी कर दी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime News किटी के नाम पर दो महिला संचालकों ने कई महिलाओं के साथ ढाई लाख रुपये की ठगी कर दी। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी गुरुंग निवासी गांव घंघोड़ा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 के दौरान ऊषा नागर और आशा नागर निवासी राजपुर रोड के पास किटी खुलवाई थी। ऊषा ने अधिक ब्याज का झांसा दिया था, जिसके कारण उन्होंने अपने कई परिचितों की भी उनके पास किटी खुलवा दी। अब तक वह आरोपितों के पास ढाई लाख रुपये जमा कर चुके हैं।

किटी की समय अवधि 2018 में पूरी होने पर जब उन्होंने दोनों महिलाओं से रकम वापस मांगी तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक धनराशि उनके पास जमा रहेगी तब तक उन्हें ब्याज मिलता रहेगा। लंबे समय से टालमटोल करने के बाद जब आरोपितों ने रकम वापस नहीं की तो सभी महिलाओं ने मिलकर उन पर दबाव बनाया। इस पर आरोपितों ने महिलाओं से गाली-गलौज की। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली रितेश शाह ने बताया कि धोखाधड़ी करने पर दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दोनों के खिलाफ अब तक दर्ज हो चुके हैं आठ मुकदमे

एसएसआइ लोकेश बहुगुणा ने बताया कि आशा नागर व ऊषा नागर दोनों आपस में बहन हैं। आशा नागर के खिलाफ तीन और ऊषा नागर के खिलाफ किटी के नाम पर ठगी के पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। अब तक वह सैकड़ों महिलाओं से लाखों की ठगी कर चुकी हैं। सूचना मिली है कि आशा नागर किटी के पैसे से ही किशननगर चौक में फ्लैट बनवा रही हैं। धारा चौकी के निकट वह रेस्टोरेंट भी खोल रही हैं। वर्तमान में दोनों फरार हैं। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- खाते से जुड़ी कोई भी डीटेल नहीं की शेयर, फिर भी ओएनजीसी कर्मी के खाते से उड़ गए साढ़े सात लाख

chat bot
आपका साथी