उत्‍तराखंड में लगातार बढ़ते जा रहे साइबर ठगी के मामले, देहरादून में केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगे साढ़े पांच लाख

उत्‍तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विभिन्न तरीकों से झांसे में लेकर साइबर ठग प्रदेशवासियों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नेहरू कालोनी थाने में साइबर ठगी के तीन मुकदमे दर्ज किए गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 09:18 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 09:18 AM (IST)
उत्‍तराखंड में लगातार बढ़ते जा रहे साइबर ठगी के मामले, देहरादून में केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगे साढ़े पांच लाख
Dehradun Crime News साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Crime News साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विभिन्न तरीकों से झांसे में लेकर साइबर ठग प्रदेशवासियों की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नेहरू कालोनी थाने में साइबर ठगी के तीन मुकदमे दर्ज किए गए। देहरादून के रायपुर थाना पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता अनुपम कठैत निवासी केशव विहार चक तुनवाला रायपुर ने बताया कि उनके पिता 74 साल के हैं। बीती दस जुलाई को उनके मोबाइल पर बीएसएनएल का नंबर बंद होने का संदेश आया।

उन्होंने संदेश में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जिस शख्स से बात हुई, उसने खुद को बीएसएनएल का कस्टमर केयर अधिकारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने को कहा। इसके लिए उसने बुजुर्ग को एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने को कहा। ऐसा करते ही बुजुर्ग के खाते से पांच लाख 61 हजार की रकम निकल गई।

दूसरा मामला नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, दीपक महिंद्रा निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबर पर फोन किया तो संबंधित व्यक्ति ने एडवांस की मांग की। इसके लिए उसने फोन पे पर एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद दीपक के खाते से दो बार में 60 हजार निकल गए। एक अन्य मामले में अजबपुर खुर्द निवासी पवन कुमार ने बताया कि आदित्य दीक्षित नामक व्यक्ति ने खुद को वेबसाइट डेवलपर बताया और कहा कि उसे अमेजन कंपनी 80 प्रतिशत छूट पर सामान देती है।

उसने पवन को आइ फोन खरीदने के लिए कहा। पवन ने 13 जुलाई को 12800 और 21 जुलाई को 5000 रुपये आदित्य के बैंक खाते में भेज दिए। आदित्य ने दो दिन में डिलीवरी की बात कही। इसके बाद से आदित्य का फोन स्विच आफ है। उसने दीपक को डिलीवरी ब्वाय साकिद का नंबर दिया था, मगर उससे भी संपर्क नहीं हो रहा। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने आदित्य दीक्षित और साकिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:-कोटद्वार नगर निगम के खाते से उड़ाई 23 लाख की नकदी, जानिए पूरा मामला

chat bot
आपका साथी