सिविल सोयम के जंगल में लगी भीषण आग पहुंची ग्रामीणों के बगीचों तक, करीब 11 सौ फलदार पेड़ जले

सीमांत त्यूणी तहसील क्षेत्र के शिलगांव खत से जुड़े हरटाड़ गांव के पास ग्रामीण बागवानों के बगीचों में आग लगने से करीब 11 सौ फलदार पेड़ जल गए। सिविल सोयम के जंगल से भड़की आग स्थानीय ग्रामीणों के बगीचों तक पहुंच गई।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 01:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:14 PM (IST)
सिविल सोयम के जंगल में लगी भीषण आग पहुंची ग्रामीणों के बगीचों तक, करीब 11 सौ फलदार पेड़ जले
सिविल सोयम के जंगल में लगी भीषण आग पहुंची ग्रामीणों के बगीचों तक।

जागरण संवाददाता, विकासनगर(देहरादून)। सीमांत त्यूणी तहसील क्षेत्र के शिलगांव खत से जुड़े हरटाड़ गांव के पास ग्रामीण बागवानों के बगीचों में आग लगने से करीब 11 सौ फलदार पेड़ जल गए। सिविल सोयम के जंगल से भड़की आग स्थानीय ग्रामीणों के बगीचों तक पहुंच गई। भीषण आग लगने से 14 ग्रामीण बागवानों के सेब, नाशपाती और अन्य फलदार पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। इससे बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। 

यह भी पढ़ें- मुक्त विश्वविद्यालय की ओर बढ़ रही आग बुझाई, समय पर सूचना मिलने से टला बड़ा खतरा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी