उत्तराखंड में मंद पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले सप्ताह हो सकती है विदाई

उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार मंद पड़ चुकी है। सितंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास मानसून की विदाई हो सकती है।

By BhanuEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:11 AM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:23 PM (IST)
उत्तराखंड में मंद पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले सप्ताह हो सकती है विदाई
उत्तराखंड में मंद पड़ी मानसून की रफ्तार, अगले सप्ताह हो सकती है विदाई

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार मंद पड़ चुकी है। प्रदेश में चार दिन से बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि दुश्वारियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। कुछ स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें अब भी बंद हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की टीम ने ज्यादातर मार्गों पर आवागमन बहाल कर दिया है। 

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ चुका है। सितंबर के तीसरे सप्ताह के आसपास मानसून की विदाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके एक-दो दौर तेज बौछारों के संभव हैं। 

बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर मौसम साफ है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार भी बन रहे हैं। इस बीच चार धाम मार्गों पर यातायात सुचारु रहा। बावजूद इसके अब भी तीस से ज्यादा संपर्क मार्ग बाधित चल रहे हैं। इन मार्गों से मलबा हटाने की क्रम जारी है। लोनिवि ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी मार्गों पर आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: मौसम ने दी राहत, संपर्क मार्गों से मलबा हटाने का काम तेज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक बदली करवट, भारी बारिश; सड़के बनीं तालाब

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आफत की बारिश, नदी-नालों में उफान; दो लोगों की मौत

chat bot
आपका साथी