मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का धरना 38वें दिन भी जारी

मनरेगा कर्मचारियों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। मनरेगा कर्मचारी संगठन के कुछ प्रतिनिधियों ने बुधवार सुबह बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात कर अपनी मांगे रखी। चुफाल ने कर्मचारियों की मांगो को कैबिनेट बैठक में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:29 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:29 PM (IST)
मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का धरना 38वें दिन भी जारी
मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का धरना 38वें दिन भी जारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मनरेगा कर्मचारियों का धरना 38वें दिन भी जारी रहा। मनरेगा कर्मचारी संगठन के कुछ प्रतिनिधियों ने बुधवार सुबह बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात कर अपनी मांगे रखी। चुफाल ने कर्मचारियों की मांगो को कैबिनेट बैठक में प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरमणि सेमवाल ने कहा कि मनरेगा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश की भांति ग्रेड पे या कर्मचारियों का ग्राम्य विकास विभाग में समायोजन करने की मांग पर लंबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सुधीर बिजल्वाण, कैलाश लखेड़ा, संजय भट्ट, राजेन्द्र नौटियाल, रमेश गडिया, अनूप नेगी, रुचि पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जायज मांगें पूरी नहीं करने वाले अधिकारी हों बर्खास्त, कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी