स्मार्ट सिटी परियोजना: टीम के साथ विधायक और महापौर ने लिया कार्यों का जायजा

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे परेड ग्राउंड के पुनर्विकास में प्रस्तावित कार्यों का महापौर गामा पूर्व महापौर और धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने निरीक्षण किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:22 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:22 PM (IST)
स्मार्ट सिटी परियोजना: टीम के साथ विधायक और महापौर ने लिया कार्यों का जायजा
स्मार्ट सिटी परियोजना: टीम के साथ विधायक और महापौर ने लिया कार्यों का जायजा

देहरादून, जेएनएन। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे परेड ग्राउंड के पुनर्विकास में प्रस्तावित कार्यों का महापौर सुनील उनियाल गामा, पूर्व महापौर और धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को विभिन्न सुझाव भी दिए। 

सोमवार को किए गए निरीक्षण में पूर्व महापौर और विधायक विनोद चमोली ने कहा कि परेड ग्राउंड क्षेत्र में खेल विभाग समेत दून लाइब्रेरी, हिंदी भवन, भाजपा कार्यालय आदि के अलग-अलग ढांचे खड़े हैं। लिहाजा, स्मार्ट सिटी कंपनी को अलग-अलग स्थल पर पुनर्निर्माण की जगह एक साथ सभी प्रमुख ढांचों को स्थापित करना चाहिए। 

विनोद चमोली का कहना है कि परेड ग्राउंड और गांधी पार्क को आपस में मिला देने पर इसके बीच की सड़क बंद हो जाएगी। ऐसे में लैंसडौन चौक से दर्शनलाल चौक के बीच की सड़क पर दबाव बढ़ जाएगा। इसलिए इस सड़क को और चौड़ा करने की जरूरत है। 

यह भी पढ़ें: कभी ऐसा था अपना दून, जानिए यहां से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

इतना ही नहीं विधायक ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को परियोजना के अंतर्गत आने वाले चौराहों के चौड़ीकरण, स्मार्ट सिटी परियोजना क्षेत्र के हिस्सों को कंपनी के अधीन करने आदि के सुझाव भी दिए हैं। निरीक्षण में कंपनी के महाप्रबंधक (तकनीकी) बीसी बिनवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: स्मार्ट बनेगा दून, सीएम ने 575 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

chat bot
आपका साथी