Dehradun Crime News: देहरादून में महिलाओं से गहने ठगने वाला शातिर नौ महीने बाद गिरफ्तार

नगर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से गहने ठगने वाले शातिर को नौ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। ठग ने पांच सितंबर 2020 को करनपुर निवासी एक महिला से गहने ठगे थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह सफलता मिली।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:15 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:15 AM (IST)
Dehradun Crime News: देहरादून में महिलाओं से गहने ठगने वाला शातिर नौ महीने बाद गिरफ्तार
देहरादून में महिलाओं से गहने ठगने वाला शातिर नौ महीने बाद गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। नगर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं से गहने ठगने वाले शातिर को नौ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। ठग ने पांच सितंबर 2020 को करनपुर निवासी एक महिला से गहने ठगे थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की मदद से यह सफलता मिली। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि करनपुर निवासी शहनाज अंसारी ने 30 जनवरी को तहरीर दी थी कि पांच सितंबर 2020 को वह सामान खरीदने के लिए सब्जी मंडी मोती बाजार गई थीं।

दो व्यक्ति उन्हें धोखे से अपने साथ झंडा बाजार ले गए और गहने उतरवाकर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। इसी बीच बुजुर्ग सरोज जैन निवासी मोती बाजार ने बीते रविवार को तहरीर दी कि चार जून को जब वह सुबह के समय बाजार सामान लेने गई थीं तो दर्शनी गेट के पास एक आदमी ने धोखे से उनकी सोने की चेन व अंगूठी उतरवा ली और फरार हो गया।

कोतवाल ने बताया कि आरोपितों की तलाश के लिए दोनों घटनास्थल के आसपास लगे करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी में दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस ने दोनों संदिग्धों की फोटो सभी थानों व चौकियों में भेजी। सोमवार को सूचना मिली कि सीसीटीवी में दिखा एक संदिग्ध रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहा है। पुलिस टीम ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित की पहचान मोहन निवासी रघुवीर नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने अपने दोस्त रोहित उर्फ रोशी निवासी रघुवीर नगर, दिल्ली के साथ मिलकर पांच सितंबर को महिला से ठगी की थी। चार जून को मोहन ने अकेले ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस रोहित की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें-आइडीपीएल सिटी गेट के समीप से डंपर चोरी में हरियाणा का व्यक्ति गिरफ्तार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी