मिनिस्टीरियल कर्मचारी पांच मार्च को बनाएंगे आंदोलन की रणनीति

पदोन्नति की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर डटे महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारी पांच मार्च को आंदोलन की अगली की रणनीति बनाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:19 PM (IST)
मिनिस्टीरियल कर्मचारी पांच मार्च को बनाएंगे आंदोलन की रणनीति
मिनिस्टीरियल कर्मचारी पांच मार्च को आंदोलन की अगली की रणनीति बनाएंगे।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पदोन्नति की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल पर डटे महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत मिनिस्टीरियल कर्मचारी पांच मार्च को आंदोलन की अगली की रणनीति बनाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि पदोन्नति का आदेश जारी होने के बाद ही हड़ताल खत्म की जाएगी। 

प्रांतीय बाल विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार को देहरादून में नंदा की चौकी स्थित कार्यालय परिसर में उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने कहा कि उच्च अधिकारियों के रवैये के कारण कर्मचारियों में रोष है। महामंत्री एमआर खंडूड़ी ने कहा कि शासन की ओर से रिक्त पदों पर पदोन्नति के आदेश जारी होने के बाद भी विभागीय स्तर पर इसे अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि हड़ताल से कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं हैं। पांच मार्च को अन्य जिलों से कर्मचारी दून पहुंचेंगे और अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ करेंगे। इस मौके पर महेश चंद्र बिजल्वाण, विक्रम सिंह मेवाड़, योगेश वर्मा, जालम सिंह रावत, पूजा सेमवाल, प्रीति वर्मा, नीता बलोदी, दाताराम पंत आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलनकारियों का विधानसभा कूच, पुलिस से नोंक-झोक; पानी की बौछारें भी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी