मंत्री यतीश्वरानंद ने किया डोईवाला चीनी मिल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दी ये नसीहत

गन्ना विकास और चीनी उद्योग राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल परिसर के अलावा चीनी गोदाम हाउस बकास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नसीहत भी दी।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:36 PM (IST)
मंत्री यतीश्वरानंद ने किया डोईवाला चीनी मिल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दी ये नसीहत
मंत्री यतीश्वरानंद ने किया डोईवाला चीनी मिल का औचक निरीक्षण।

जागरण संवाददाता, डोईवाला। गन्ना विकास और चीनी उद्योग राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल परिसर के अलावा चीनी गोदाम हाउस बकास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि जिम्मेदारी से काम नहीं करने वालों को हटाया भी जा सकता है। 

राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद शनिवार को अचानक डोईवाला चीनी मिल पहुंच गए। उन्होंने यहां निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों से मिल मिल के आसपास के क्षेत्रों में उड़ने वाली खोई के लिए स्थाई व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। वहीं, अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों का बकाया भुगतान से संबंधित मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिम्मेदारी के साथ कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों को हटाया भी जा सकता है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों किसानों ने गन्ना मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। चीनी मिल के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह रावत ने मिल में चल रहे फिटनेस संबंधित कार्यों की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें- कूड़ा डंपिंग के खिलाफ स्थानीय नागरिक हुए मुखर, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी