मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा, प्रेमनगर में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेमनगर में नवनिर्मित अटल बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन के उद्घाटन के दौरान प्रेमनगर में एक मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। हालांकि स्टेडियम में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी। यह अभी तय नहीं है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 01:08 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 01:08 PM (IST)
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा, प्रेमनगर में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की घोषणा, प्रेमनगर में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेमनगर में नवनिर्मित अटल बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन के उद्घाटन के दौरान प्रेमनगर में एक मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। हालांकि, स्टेडियम में क्या-क्या सुविधाएं दी जाएंगी। यह अभी तय नहीं है।

कैंट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रेमनगर स्थित दशहरा मैदान के पास विधायक निधि से 63.39 लाख की लागत से अटल बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन का निर्माण किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैंट विधायक हरबंश कपूर ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इसमें एक बैडमिंटन कोर्ट बनाया गया है। इस हॉल का रखरखाव गढ़ी कैंट बोर्ड करेगा। विधायक हरबंस कपूर ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री से चार करोड़ की लागत से प्रेमनगर में एक मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और छावनी परिषद देहरादून की सीईओ तनु जैन की टीम का एक अन्य टीम के बीच मैत्री मैच हुआ। इस दौरान महापौर सुनील उनियाल गामा, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, भाजयुमो के पूर्व महामंत्री राजेश रावत मौजूद रहे।

प्रार्थना के लिए धन्यवाद

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तमाम बचाव के बाद वह खुद भी कोरोना की चपेट में आ गए थे, लेकिन प्रदेश की जनता की प्रार्थना ने दवाओं से ज्यादा असर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे स्वास्थ्य की कामनाएं करने के लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं।

मेट्रो रेल परियोजना लगभग तैयार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेट्रो रेल परियोजना लगभग तैयार है। इसमें हरिद्वार से देहरादून, नेपाली फार्म से ऋषिकेश आदि रूट को फाइनल किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रेमनगर, सुद्धोवाला, भाऊवाला, सेलाकुई क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से निजात मिलेगी। यहां के व्यक्तियों को ग्रेविटी वाटर मिलेगा।

विज्ञान कॉलेज के लिए ढूंढ रहे जमीन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार विज्ञान कॉलेज के लिए जगह ढूंढ रही है। जल्द ही देहरादून में विज्ञान कॉलेज बनाया जाएगा। जहां बाहर के वैज्ञानिक उत्तराखंड के युवाओं को प्रशिक्षण देंगे। कहा कि प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं पर काम कर रही है। जल्द ही देहरादून व हल्द्वानी में जच्चा-बच्चा के लिए अस्पताल बनकर तैयार होगा।

सहसपुर से आशारोड़ी बाईपास  निकालने पर विचार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सहसपुर से आशारोड़ी के बीच बाईपास  निकालने पर विचार किया जा रहा है, जिससे टूरिस्ट आशारोड़ी से राजावाला होते हुए मसूरी पहुंचे। कहा कि मसूरी में एक टनल का निमार्ण कराया जाएगा, जिससे यमुना घाटी जाने वाले लोग सीधा यमुना घाटी तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड का पहला बाल मित्र थाना शुरू, CM त्रिवेंद्र रावत ने किया उद्घाटन; ये रहेंगी सुविधाएं

chat bot
आपका साथी