शनिवार तक नेपाल से आएंगे 680 प्रवासी भारतीय

प्रदेश में आगामी शुक्रवार व शनिवार को नेपाल से 680 यात्री उत्तराखंड के चंपावत के रास्ते देश में पहुंचेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:47 PM (IST)
शनिवार तक नेपाल से आएंगे 680 प्रवासी भारतीय
शनिवार तक नेपाल से आएंगे 680 प्रवासी भारतीय

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश में आगामी शुक्रवार व शनिवार को नेपाल से 680 यात्री उत्तराखंड के चंपावत के रास्ते देश में पहुंचेंगे। शुक्रवार 29 मई को 295 और शनिवार को 385 यात्री नेपाल से आएंगे। प्रदेश सरकार ने संबंधित प्रदेशों से इन यात्रियों को अपने गृह राज्यों में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली से 37 बसों में 1076 यात्रियों को उत्तराखंड वापस लाया गया। देहरादून से बिहार और गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेन भी रवाना की गई। अभी तक प्रदेश में आने के लिए 255028 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें से 168907 प्रदेश में वापसी कर चुके हैं।

लॉकडाउन चार में देश-विदेश से यात्री अपने घरों को आ रहे हैं। इस कड़ी में नेपाल के रास्ते भी भारतीय वापस अपने राज्यों को आ रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को 680 यात्री वापस आएंगे। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तराखंड के यात्री शामिल हैं। यह सभी चंपावत बार्डर से देश में आएंगे। यहा से सभी अपने-अपने राज्यों को रवाना होंगे। वहीं, बुधवार को तीसरे दिन दिल्ली से 37 बसों में 1076 यात्री उत्तराखंड लौटे। इनमें 27 बसों में 699 यात्री कुमाऊं और 10 बसों में 377 यात्री गढ़वाल मंडल पहुंचे। राज्य में आने के लिए पंजीकरण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तराखंड से दूसरे राज्यों को जाने के लिए भी 51741 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 49876 को उनके गृह राज्य भेज दिया गया है। आने वाले दिनों में जयपुर से काठगोदाम और दिल्ली से हरिद्वार और काठगोदाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। इन राज्यों से वापस पहुंचे लोग

दिल्ली- 620078, उत्तर प्रदेश- 26117, हरियाणा- 24223, महाराष्ट्र - 10924, चंडीगढ़ - 9798, पंजाब - 9786, राजस्थान- 9045, गुजरात- 7993, कर्नाटक- 5820 व अन्य राज्य 3123 राज्य के भीतर 125068 गए दूसरे जिलों में प्रदेश में अभी तक 125068 लोग एक-दूसरे जिलों में गए हैं। इनमें से 61518 अपने गृह जिलों में वापस आए हैं। इनमें सबसे अधिक 15732 चमोली, 11906 रुद्रप्रयाग व 7410 पौड़ी वापस आए हैं। वहीं 63550 दूसरे जिलों में गए हैं। सबसे अधिक 15022 देहरादून, 13806 हरिद्वार और 12897 लोग पौड़ी से अपने गृह जिलों को गए हैं।

chat bot
आपका साथी