भाजपा छोड़ आप के हो गए ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल

विकासनगर विकासनगर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल ने कई समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 08:32 PM (IST)
भाजपा छोड़ आप के हो गए ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल
भाजपा छोड़ आप के हो गए ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल

जागरण संवाददाता, विकासनगर: विकासनगर ब्लाक के ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल ने कई समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें हरबर्टपुर के एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता आप के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने दिलाई।

सदस्यता कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तराखंड के नवनिर्माण का चुनाव है। ज्येष्ठ प्रमुख प्रवीण बंसल के समर्थकों सहित पार्टी में आने से उत्तराखंड नवनिर्माण के अभियान को मजबूती मिलेगी। ज्येष्ठ प्रमुख बंसल ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में नया इतिहास लिखा जाएगा। पिछले 20 साल में चाहे जिस पार्टी की सरकार रही हो, प्रदेश की जनता का शोषण हुआ है। आज प्रदेश की बदहाली किसी से छुपी हुई नहीं है। स्वास्थ्य व्यवस्था हो या प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, सभी बदतर है। प्रदेश की परिवहन व्यवस्था भी जैसे-तैसे चल रही है। सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से असफल है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, पलायन से पहाड़ खाली हो रहे हैं, लेकिन जनता का दर्द सरकार को न दिख रहा है और न सुनाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2022 में कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में प्रदेश के नव निर्माण की नींव रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर विकासनगर विधानसभा की बात करें तो आज भी क्षेत्र विकास की राह देख रहा है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा सरकार आयी, लेकिन सबने विकासनगर की जनता को छलने का काम किया है। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह राठौर, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डिपल सिंह, युवा मोर्चा नेता आरती राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी