विकासनगर में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन

चकराता क्षेत्र के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जिपं अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने को सरकार की उपलब्धियों का परिणाम बताया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:16 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:16 PM (IST)
विकासनगर में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन
विकासनगर में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन

विकासनगर(देहरादून), जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नेतृत्व में गुरुवार को चकराता क्षेत्र के सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जिपं अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने को सरकार की उपलब्धियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता सरकार के कार्यों से खुश होकर निरंतर भाजपा के साथ आ रही है, जबकि जनता का कांग्रेस से मोह भंग हो गया है।

विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में चकराता क्षेत्र के 37 परिवारों के सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर निरंतर दूसरे दलों के कार्यकर्ता भाजपा में अपना विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि चकराता क्षेत्र के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं पर काम कर रही है। हाल के दिनों में क्षेत्र के जजरेड में सड़क पर आने वाले मलबे से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाने के लिए सरकार बड़ी योजना पर काम कर रही है। 

इसके अतिरिक्त पेयजल, विद्युत, नदी, नाले आदि व्यवस्थाओं को भी नए रूप से संवारा जा रहा है। उन्होंने भाजपा में आए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अठगांव खत स्याणा रणवीर सिंह, गजेंद्र तोमर, सुमिता तोमर, महेंद्र तोमर, हृदय सिंह तोमर, टीकम सिंह, विरेंद्र सिंह, सुंदर सिंह नेगी, अतर सिंह, तुलसी नेगी, नारायण सिंह, मदन नेगी, भीम सिंह नेगी, रतन सिंह, चतर सिंह, खीमादास, चमनदास आदि उपस्थित रहे।

जनता को राहत पहुंचाने का काम कर रही सरकार

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने गुरुवार को सहसपुर के चोरखाला नाले पर बने पुल का उद्घाटन किया। 25 लाख रुपये की लागत से बने इस पुल के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। उन्होंने बरसाती नाले पर बने इस पुल से क्षेत्रवासियों को मिली सुविधा पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। कहा कि अब इस क्षेत्र के निवासियों को बरसात में नाले के उफान पर आने पर परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेगी।

चोरखाला नाले पर बने पुल को जनता के लिए खोलकर जिला पंचायत ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से सहसपुर बस्ती को जाने वाले इस मार्ग पर अब बरसाती चोरखाला नाले को पार करने में कोई समस्या नहीं होगी। नवनिर्मित पुल का उदघाटन करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पुल का निर्माण पूर्ण किया गया।

यह भी पढ़ें: इस बार महाविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव चले गए ठंडे बस्ते में

उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में यहां से होकर स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन पुल बन जाने के बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नाजनीन नुसरत, ग्राम प्रधान अनीस अहमद, जिला पंचायत सदस्य आदूवाला शाहपुर पूजा रावत, अमीर अहमद, कमरुद्दीन, मोहम्मद आरिफ, सभावाला प्रधान गुलिस्तां परवीन, सनव्वर अली, अफजाल जादू, अकरम सलमानी, बाबू इकबाल, साकिब अली आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में युवा कांग्रेस का होगा विस्तार, सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाने का लिया निर्णय

chat bot
आपका साथी