Mega Sanitization Campaign: आधा शहर सैनिटाइज, 50 वार्डों में आज 43 ट्रैक्टर-टैंकरों के जरिए चलेगा अभियान

शहर में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को नगर निगम ने पचास वार्डों में मेगा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जबकि बाकी पचास वार्डों में आज दवा का छिड़काव किया जाएगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय सुबह से शाम तक खुद अभियान की कमान संभाले रहे।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 08:10 AM (IST)
Mega Sanitization Campaign: आधा शहर सैनिटाइज, 50 वार्डों में आज 43 ट्रैक्टर-टैंकरों के जरिए चलेगा अभियान
आधा शहर सैनिटाइज, 50 वार्डों में आज 43 ट्रैक्टर-टैंकरों के जरिए चलेगा अभियान। जागरण

जागरण संवाददाता, देहरादून। शहर में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू के पहले दिन शनिवार को नगर निगम ने पचास वार्डों में मेगा सैनिटाइजेशन अभियान चलाया, जबकि बाकी पचास वार्डों में आज दवा का छिड़काव किया जाएगा। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय सुबह से शाम तक खुद अभियान की कमान संभाले रहे और जगह-जगह आमजन को कोरोना के खतरे के प्रति जागरूक भी किया। नगर आयुक्त ने बताया कि शनिवार को शहर की सड़कों के साथ ही गली-मोहल्लों, मुख्य बाजार, सरकारी, अर्ध-सरकारी व निजी कार्यालयों में सोडियम हाइपोक्लोराइट के लगभग 2.90 लाख लीटर मिश्रण का छिड़काव कराया गया। शेष पचास वार्ड में भी टैंकरों के जरिये सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

शहर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश पर अब देहरादून शहर में रविवार के साथ ही शनिवार को भी कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है। शहर में कर्फ्यू का पूरा पालन कराने के आदेश दिए गए हैं। इसी के साथ समूचे शहर को दो दिन सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके तहत नगर निगम ने दो चरणों की कार्ययोजना बनाई थी। शनिवार को 50 वार्ड, जबकि बाकी पचास वार्ड रविवार को सैनिटाइज किए जाने हैं।

शनिवार की सुबह नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने नगर निगम से दवा के मिश्रण वाले ट्रैक्टर-टैंकरों को रवाना किया। नगर आयुक्त ने दून अस्पताल के बाहर खुद सैनिटाइजेशन किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने राँझावाला, ननूरखेडा, लाडपुर, नेहरूग्राम, डोभालवाला, रायपुर, मोहकमपुर, चकतुनवाला, नत्थनपुर प्रथम, नत्थनपुर द्वितीय, हर्रावाला, बालावाला, नथुवावाला, चन्दर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, राजीव नगर, वाणी विहार, अजबपुर, माता मंदिर रोड, धर्मपुर, नेहरू कालोनी, डिफेंस कालोनी, दीपनगर, पित्थूवाला, मेहूंवाला, चन्द्रबनी, आरकेडिया प्रथम, आरकेडिया द्वितीय, अधोईवाला समेत बीजापुर गैस्ट हाउस, राजभवन आदि जगह पूरे अभियान का जायजा लिया। 

वहीं, महापौर सुनील उनियाल गामा ने माजरा, निरंजनपुर, सीमाद्वार, इंद्रानगर आदि में नगर निगम के कार्यो का निरीक्षण किया। अभियान में निगम के 43 टैंकर और फायर ब्रिगेड के दो बड़े व दो छोटे टैंकर समेत कुल 50 वाहनों के जरिये सैनिटाइजेशन किया गया। निगम की ओर से वार्डो में दी गई सौ हैंड मशीनों के जरिए छोटी गलियों में दवा का छिड़काव किया गया।

नगर आयुक्त ने सभी क्वारंटाइन सेंटरों व कंटेंटमेंट जोन को भी सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। शहर में सैनिटाइजेशन और दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी (मोबाइल: 9412055329) और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह (मोबाइल: 7536804949) को दी गई है। नगर आयुक्त ने कहा कि जिन इलाकों या गलियों में सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया है, या जो छूट गए हैं, वहां के निवासी नगर निगम के उपरोक्त दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों से बात कर सूचित कर सकते हैं।

आज यहां होगा सैनिटाइजेशन

जोन-एक: वार्ड-1 मालसी, वार्ड-2 विजयपुर, वार्ड-4 राजपुर, वार्ड-5 धोरणखास, वार्ड-6 दून विहार, वार्ड-7 जाखन, वार्ड-8 सालावाला, वार्ड-9 आर्यनगर, वार्ड-10 डोभालवाला, वार्ड-11 विजय कालोनी, वार्ड-13 डीएल रोड, वार्ड-14 रिस्पना, वार्ड-15 करनपुर, वार्ड-16 बकरालवाला, वार्ड-17 चुक्खुवाला और वार्ड-18 इंद्रा कालोनी। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त विजलदास (मोबाइल:9412138994)

समय: सुबह आठ बजे से। 

जोन-2: वार्ड-12 किशननगर, वार्ड-19 घंटाघर कालिका मंदिर, वार्ड-21 एमकेपी, वार्ड-22 तिलक रोड, वार्ड-23 खुड़बुड़ा, वार्ड-24 शिवाजी मार्ग, वार्ड-25 इंद्रेश नगर, वार्ड-26 धामवाला, वार्ड-27 झंडा मोहल्ला, वार्ड-33 यमुना कालोनी, वार्ड-34 गोविंदगढ़, वार्ड-35 श्रीदेवसुमन नगर, वार्ड-69 रीठामंडी और वार्ड-70 लक्खीबाग। 

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता वेद प्रकाश बधानी (मोबाइल: 8279592712)

समय: सुबह आठ बजे से।  

जोन-3: वार्ड-20 रेसकोर्स उत्तर, वार्ड-28 डालनवाला उत्तर, वार्ड-29 डालनवाला पूरब, वार्ड-30 डालनवाला दक्षिण, वार्ड-72 देहराखास, वार्ड-73 विद्या विहार, वार्ड-74 ब्रह्मपुरी, वार्ड-75 लोहियानगर, वार्ड-80 रेस्टकैंप और वार्ड-81 रेसकोर्स दक्षिण।

नोडल अधिकारी: सहायक अभियंता रजित कोटियाल (मोबाइल: 9411143221)

समय: सुबह आठ बजे से।

जोन-4: वार्ड-31 कौलागढ़, वार्ड-32 बल्लूपुर, वार्ड-36 विजय पार्क, वार्ड-37 वसंत विहार, वार्ड-38 पंडितवाड़ी, वार्ड-41 इंद्रापुरम, वार्ड-43 द्रोणपुरी, वार्ड-44 पटेलनगर पश्चिम, वार्ड-45 गांधीग्राम और वार्ड-71 पटेलनगर पूरब। 

नोडल अधिकारी: सहायक नगर आयुक्त रविंद्र कुमार (मोबाइल:9012807887)

समय: सुबह आठ बजे से।

यह भी पढ़ें- सेलाकुई में बुधवार को नहीं होगी साप्ताहिक बंदी, रविवार को बाजार व सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी