यात्रा में रोका जाए अवैध वाहनों का संचालन

पिछले चार दशक से चार धाम यात्रा का संचालन करने वाली परिवहन कंपनियों की संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने अगले यात्रा काल की तैयारी को लेकर बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 08:11 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 08:11 PM (IST)
यात्रा में रोका जाए अवैध वाहनों का संचालन
यात्रा में रोका जाए अवैध वाहनों का संचालन

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : पिछले चार दशक से चार धाम यात्रा का संचालन करने वाली परिवहन कंपनियों की संस्था संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने अगले यात्रा काल की तैयारी को लेकर बैठक की। संचालकों ने शासन से अवैध बसों का संचालन शक्ति के साथ रोके जाने की मांग की।

शनिवार को संयुक्त रोटेशन कार्यालय में आयोजित परिवहन कंपनी संचालकों की बैठक में इस बात पर रोष व्यक्त किया गया कि प्रतिवर्ष यात्रा काल में अवैध रूप से संचालित होने वाले वाहनों की समस्या आती है। मगर, सरकार और परिवहन विभाग के स्तर पर इन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जाती है। कंपनी संचालकों ने कहा कि इस वर्ष विशेष दस्ता बना कर अवैध वाहनों को रोका जाएगा। परिवहन विभाग यदि सहयोग नहीं करता है तो कंपनियां अपने स्तर पर कार्रवाई जारी रखते हुए शासन से बात करेंगे। बैठक में तय किया गया कि अवैध वाहनों सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर कंपनी संचालकों की कमेटी का गठन किया जाएगा। जो शासन और विभाग से वार्ता करेगी। कंपनी संचालकों ने आयुक्त परिवहन और शासन से मांग की कि यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले वह वाहन जो पंजीकृत उत्तराखंड में है। मगर उनके मालिक अन्य प्रांतों में रहते हैं, इन्हें भी रोटेशन व्यवस्था के अंतर्गत लाया जाए। बैठक में तय किया गया कि आगामी चार धाम यात्रा के लिए फरवरी के प्रथम सप्ताह में सभी नौ परिवहन कंपनियों की बैठक बुलाकर नए अध्यक्ष का चुनाव और कमेटी गठित की जाएगी। रोटेशन के अध्यक्ष भानु प्रकाश रागढ़ की अध्यक्षता व प्रशासनिक अधिकारी बृज भानु प्रकाश गिरी के संचालन में आयोजित बैठक में टीजीएमओ के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह रौतेला, यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, चंदन सिंह पंवार, भोला दत्त जोशी, नवीन रमोला, शूरवीर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र चौधरी, मनोहर सिंह रौतेला, दाताराम रतूड़ी, विनोद भट्ट, मदन मोहन कोठारी, सुनील उनियाल, अभिषेक तिवारी आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी