राजभवन में नौ और दस मार्च को बसंतोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास

राजभवन में नौ और दस मार्च को पुष्प प्रदर्शनी बसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डाक विभाग की ओर से प्रदेश की किसी विशेष पुष्प प्रजाति पर डाक टिकट जारी किया जाएगा।

By Edited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 09:38 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 04:06 PM (IST)
राजभवन में नौ और दस मार्च को बसंतोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास
राजभवन में नौ और दस मार्च को बसंतोत्सव, जानिए क्या रहेगा खास

देहरादून, राज्य ब्यूरो। राजभवन में आगामी नौ और दस मार्च को पुष्प प्रदर्शनी बसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डाक विभाग की ओर से प्रदेश की किसी विशेष पुष्प प्रजाति पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। 

राज्यपाल के सचिव आरके सुधांशु की अध्यक्षता में गुरुवार को राजभवन में आयोजित बैठक में बसंतोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य करेंगी। प्रदर्शनी पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद और दूसरे दिन सुबह आठ बजे से शाम तक जनता के लिए खुली रहेगी। सचिव राज्यपाल ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी से राज्य में फ्लोरीकल्चर को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदर्शनी में ऑर्गनिक उत्पादों और हॉर्टीकल्चर टूल्स को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा। 
दो दिनी प्रदर्शनी में कुल नौ वर्गों में 147 पुरस्कारों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक 51 पुरस्कार ट्रेडिशन कट फ्लावर प्रतियोगिता में हैं। नॉन ट्रेडिशनल कट फ्लावर में 27 पुरस्कार हैं। नर्सरी, फ्लावर अरेंजमेंट, गमलों में लगाए गए फूल आदि वर्गो में भी प्रतियोगिताएं होंगी। 
अन्य रोचक प्रतियोगिताओं में ऑन स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता, व पुष्प पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता भी शामिल है। प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों के साथ दिव्यांग बच्चों, वंचित वर्ग के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी। प्रदर्शनी में 30 से अधिक विभागों, संस्थानों, बैंकों के स्टॉल होंगे। संस्कृति विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेगा। बैठक में उद्यान सचिव डी सेंथिल पांडियन, उद्यान निदेशक आरके श्रीवास्तव, राज्यपाल संयुक्त सचिव विक्रम यादव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
chat bot
आपका साथी