पूर्व विधायक कुलदीप कुमार बोले, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें कार्यकर्त्‍ता

विकासनगर के केदारावाला में भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विकासनगर के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि कार्यकर्त्‍ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जनता को बताएं।

By Edited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:05 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:05 PM (IST)
पूर्व विधायक कुलदीप कुमार बोले, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें कार्यकर्त्‍ता
पूर्व विधायक कुलदीप कुमार बोले, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें कार्यकर्त्‍ता।

संवाद सहयोगी, विकासनगर (देहरादून)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और विकासनगर के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने केदारावाला में पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं के साथ बैठक के दौरान कहा कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्त्‍ताओं को एकजुट होकर प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी देने के लिए कार्यकर्त्‍ताओं को व्यापक स्तर पर अभियान चलाना चाहिए।

पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना, स्वामित्व योजना, राशन वितरण योजना, जल जीवन मिशन, ग्रामीण विद्युतिकरण योजना, वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन योजना, गौरा देवी कन्या धन योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्वरोजगार योजना जैसी तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसका लाभ देश और प्रदेश की जनता का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर इस प्रकार की तमाम योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए कार्यकर्त्‍ताओं को घर-घर जाकर प्रचार करना चाहिए। इससे पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बूथ पर ही अधिक ध्यान देने की बात कही। कहा कि, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किए बिना जीत का मार्ग प्रशस्त नहीं किया जा सकता है। पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को एक-एक बूथ से बढ़त लेकर आगे बढ़ना है।

बैठक में विकासनगर ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, जिला पंचायत सदस्य खजान नेगी, उप प्रधान सविता पाल, हरी सिंह, इंदर सिंह नेगी, ध्यान सिंह, विनायक नौटियाल, प्रमोद यादव, शिशुपाल, जसवंत, परमानंद खंडूडी, नत्थी राम, प्रमोद पाल, अनुज चौहान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Politics: नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा- महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

त्योहारों पर यातायात व कानून व्यवस्था में दे सहयोग: दीपक

थाना सेलाकुई में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर दीपक सिंह ने दीपावली और अन्य पर्वों के चलते सीएलजी सदस्यों की गोष्ठी में सभी से यातायात और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की अपील की गई। सीओ ने कहा कि त्योहारों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें, जिससे पर्व की रंगत बनी रहे। उन्होंने कहा कि दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सीएलजी सदस्यों से सुझाव मांगे गए। गणमान्य व्यक्तियों से सीओ ने यातायात और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सभी ने पर्वों को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आश्वासन दिया गया। सीओ ने कहा कि त्योहारों पर बाजारों में भीड़ बढ़ने को देखते हुए कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन करें, साथ ही फिजिकल डिस्टेंस व मास्क का प्रयोग करें। इस मौके पर प्रशिक्षु सीओ नीरज सेमवाल, थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी