कोरोनाकाल में प्रभावित व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज

चकराता जौनसार के देवनगरी लाखामंडल में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:56 PM (IST)
कोरोनाकाल में प्रभावित व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज
कोरोनाकाल में प्रभावित व्यापारियों को मिले आर्थिक पैकेज

संवाद सूत्र, चकराता: जौनसार के देवनगरी लाखामंडल में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में कोरोनाकाल में प्रभावित व्यापारियों व होटल संचालक की समस्या पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सरकार से प्रभावित व्यापारियों को पिछले डेढ़ साल में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की। साथ ही बिजली-पानी के बिलों को माफ करने की भी मांग की।

रविवार को यमुनाघाटी के केंद्र बिदु एवं प्रमुख पर्यटन स्थल लाखामंडल में हुई बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद ने की। उन्होंने कहा कि पहाड़ में तीर्थाटन एवं पर्यटन विकास पर आधारित व्यवसाय के चलते स्थानीय व्यापारियों और होटल संचालकों को सीजन में कामकाज ठप पड़ने से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। देश-प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पहली व दूसरी लहर चलने से व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित है। खासकर होटल मालिक और संचालकों को कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोनाकाल में प्रभावित पहाड़ के स्थानीय व्यापारियों व होटल संचालकों को नुकसान से उभारने के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की। कहा कि सरकार के मदद करने से नुकसान झेल रहे व्यापारियों को कुछ हद तक राहत मिल सकेगी। इसके अलावा व्यापार मंडल ने संगठन की एकजुटता व एकता बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने पांडवकालीन महत्व के प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शिव ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया। बैठक मे व्यापार मंडल के संरक्षक बहादुर सिंह राणा, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, महामंत्री कृपाल सिंह, मंत्री बचना शर्मा, संगठन मंत्री सुल्तान राणा, कोषाध्यक्ष मेहर सिंह राणा, लाखामंडल व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश भाटिया, सुरेश शर्मा, दीवान सिंह, कृपाल चौहान, कुंवर सिंह चौहान, चेतन बिजल्वाण, कृपाल राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी