ऋषिकेश में अलाव की व्यवस्था से नाखुश हुई महापौर, दिए ये निर्देश

नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की। खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले बेघरों की सुध लेने महापौर अनीता ममगाईं रात अलाव व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंची।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 04:37 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 04:37 PM (IST)
ऋषिकेश में अलाव की व्यवस्था से नाखुश हुई महापौर, दिए ये निर्देश
ऋषिकेश में अलाव की व्यवस्था से नाखुश हुई महापौर, दिए ये निर्देश

ऋषिकेश, जेएनएन। तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। यहां का तापमान अधिकतम 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। नगर निगम ने गुरुवार से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की। खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले बेघरों की सुध लेने महापौर अनीता ममगाईं रात अलाव व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान अधिसंख्य स्थानों पर लकड़ी की व्यवस्था से वह असंतुष्ट नजर आई। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को सभी क्षेत्र में व्यापक लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए कहा।

नगर तथा आसपास क्षेत्र में बुधवार से कड़ाके की ठंड पडऩी शुरू हो गई है। पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को मौसम का पारा लुढ़क कर 7 डिग्री तक पहुंच गया ।सबसे ज्यादा परेशानी उन बेघरों के लिए जो खुले आसमान के नीचे रात बिताते हैं। नगर निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर गुरुवार से अलाव जलाने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था को परखने के लिए नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं ने गुरुवार की रात को रेलवे स्टेशन यात्रा, बस अड्डा, दून तिराहा, घाट चौराहा आदि स्थानों का मौका मुआयना किया।

रेलवे स्टेशन यात्रा बस अड्डे में अलाव के लिए जलाई गई लकड़ी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। इन स्थानों पर मोटी लकड़ी की जगह फट्टे जलाए गए थे। उन्होंने मौके से ही अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी जगह पूरी रात जगने के लिए उसी के अनुरूप लकड़ी की व्यवस्था की जाए। इसके लिए उन्होंने वन विभाग और वन निगम से लकड़ी की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं है। वहां शुक्रवार से व्यवस्था हो जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

गुलदार प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

रेलवे स्टेशन में अलाव व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची महापौर अनीता ममगाईं के समक्ष आसपास रह रहे लोगों ने गुलदार की आमद  से निजात दिलाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर के आस पास झाडिय़ों और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था ना होने से गुलदार का भय हमेशा बना रहता है। मौके पर मौजूद पार्षद जगत ङ्क्षसह नेगी ने बताया कि रेलवे प्रशासन इस मामले में सहयोग नहीं कर रहा है। महापौर ने मौके पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरएस मीणा को बुलाकर संबंधित क्षेत्र में पथ प्रकाश और झाडिय़ों के कटान की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम और वन विभाग की जरूरत होगी वह भी मदद करेंगे। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी से लुढ़का पारा, बच्चों और बुजुर्गों का रखें ख्याल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में हल्की बूंदाबांदी; सर्द हुआ मौसम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम हुआ और भी सर्द, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

chat bot
आपका साथी