देहरादून : महापौर सुनील उनियाल गामा ने पलटन बाजार का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट का सोमवार को महापौर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने यह जानकारी भी ली कि निर्माण कार्य के चलते व्यापारी और आमजन को कोई परेशानी तो नहीं हो रही।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:25 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:25 PM (IST)
देहरादून : महापौर सुनील उनियाल गामा ने पलटन बाजार का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट का सोमवार को महापौर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण किया।

जागरण संवाददाता, देहरादून। स्मार्ट सिटी के तहत पलटन बाजार में बनाई जा रही मल्टी यूटिलिटी डक्ट का सोमवार को महापौर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने यह जानकारी भी ली कि निर्माण कार्य के चलते व्यापारी और आमजन को कोई परेशानी तो नहीं हो रही। महापौर ने कार्यदायी संस्था को खोदी गई मिट्टी के तत्काल उठान के निर्देश दिए। 

महापौर गामा स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों पर लगातार नजर रखे हुए हैं और हर दूसरे-तीसरे दिन निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे। पिछले दिनों ही महापौर गामा ने राजपुर विधायक समेत पलटन बाजार का निरीक्षण किया था और व्यापारी व आमजन के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसी का औचक निरीक्षण करने के लिए महापौर सोमवार की शाम अचानक पलटन बाजार पहुंचे और मल्टी यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

महत्वपूर्ण बिंदुओं का अवलोकन कर उन्होंने अधिकारियों को मौके से ही निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत खरीददारों एवं दुकानदारों दोनों को ही सहूलियत प्राप्त हो यह भी सुनिश्चित किया जाए। महापौर ने निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। महापौर गामा ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से पलटन बाजार नई ताजगी व ऊर्जा लिए हुए हम सबके सामने होगा। इस दौरान व्यापारी नेता सिद्धार्थ अग्रवाल एवं पंकज मैसोन समेत विजय कोहली, रमनप्रीत मोदी, सुशील अग्रवाल व संतोख नागपाल आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें-महापौर सुनील उनियाल गामा बोले, सैनिक की तरह मोर्चे पर डटे रहे चिकित्सक

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी