Uttarakhand Weather Update: मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा

मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आइ है। जिससे सुबह एवं शाम को ठंड का एहसास होने लगा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:38 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:38 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा
मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। मानसून की विदाई होते ही अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। पिछले चौबीस घंटे में दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान में कमी आइ है। जिससे सुबह एवं शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

उधर कुमाऊं के हिल स्टेशनों में ठंड की शुरुआत होने लगी है। सुबह और शाम के वक्‍त गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में रात का तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। वहीं, तराई के क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान अभी 20 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

नेचर गाइड प्रतिभागियों ने किया भ्रमण गर्तांगली

उत्तरकाशी में सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत दिए जा रहे नेचर गाइड प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को गर्तांगली व प्रस्तावित हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र निर्माण स्थल एवं उसके आस-पास बनाई गई देवदार ट्रेल और राक क्लिप ट्रेल आदि स्थलों का भ्रमण किया। उक्त स्थानों में जैव विविधता का आकलन भी किया गया। भ्रमण के दौरान प्रतिभागियों ने 18 पक्षी प्रजातियां, विभिन्न प्रकार की तितलियां एवं पेड़ पौधों की पहचान की।

भ्रमण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर ने जैव विविधता समिति के अध्यक्षों से चर्चा की। गर्तांगली भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को सुविधा के लिए एक अस्थाई ईको कैफे खोलने की मंजूरी दी गई। इससे हिम तेंदुआ संरक्षण केन्द्र निर्माण के पश्चात उसके साथ बनने वाले कैफे में सम्मिलित किया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी ने पर्यटकों को वाहन पार्किग की सुविधा देने के लिए एक अस्थाई पार्किंग बनाने की बात भी कही। भ्रमण के दौरान तितली ट्रस्ट संजय सौंधी, राहुल पंवार आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:- Uttarakhand Weather Update: देहरादून का अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम गिरा; जा‍निए आज कैसा रहेगा मौसम

chat bot
आपका साथी