शहीदे आजम भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

शहीदे आजम भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। सोमवार को नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:27 PM (IST)
शहीदे आजम भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण
शहीदे आजम भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

ऋषिकेश, जेएनएन। शहीदे आजम भगत सिंह के जन्‍म दिवस पर तीर्थ नगरी ऋषिकेश में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। सोमवार को नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर जिला भाजपा के तत्वावधान में महापौर अनिता ममगाईं की अगुआई और जिला मंत्री पंकज शर्मा के संयोजन में निगम पार्षदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

महापौर ने शहीद-ए-आजम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह मां भारती के सच्चे सपूत थे। जिन्होंने हंसते-हंसते मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। ऐसा वीर सपूत देश को न मिला और ना ही मिलेगा। महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि भारत की आजादी में शहीद भगत सिंह का अहम योगदान रहा है। छोटी सी उम्र में ही उन्होंने इन्कलाब का नारा बुलंद कर अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया था।

इस दौरान नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश संयोजक कपिल गुप्ता, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, संदीप शास्त्री, राजपाल ठाकुर, मदन कोठारी, सुनील उनियाल, सतवीर तोमर, नीरज सहरावत,  देवदत्त शर्मा, पवन शर्मा, रूपेश गुप्ता, गौरव केथोला, शरद तायल, परीक्षित मेहरा आदि मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा चौक का नाम

श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसायटी डोईवाला के तत्वावधान में शहीदे आजम भगत सिंह के 114वें जन्मदिन पर उनको याद किया गया। इस दौरान चांदमारी रोड का नाम शहीद भगत सिंह चौक के नाम पर रखा गया। सोसायटी के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म 1907 में अविभाजित पंजाब प्रांत के लायलपुर जिले के बगा गांव में हुआ था। इस दौरान अवतार सिंह अजय राजपूत सरवन सिंह जाहिदा नियम सुरेंद्र सिंह राणा आदि ने भी शहीद भगत सिंह को याद किया।

यह भी पढ़ें: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका किया भावपूर्ण स्मरण

chat bot
आपका साथी