नाइट कर्फ्यू के चलते मंडी के समय में भी बदलाव, मंडी सचिव ने जारी किए आदेश

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है।निरंजनपुर मंडी में भी इस दौरान कोई गतिविधि नहीं होगी। मंडी सचिव ने सभी आढ़तियों को रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक मंडी गतिविधियों पर रोक के बाबत आदेश जारी कर दिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 04:19 PM (IST)
नाइट कर्फ्यू के चलते मंडी के समय में भी बदलाव, मंडी सचिव ने जारी किए आदेश
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, देहरादून: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दून में नाइट कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। ऐसे में निरंजनपुर मंडी में भी इस दौरान कोई गतिविधि नहीं होगी। मंडी सचिव ने सभी आढ़तियों को रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक मंडी गतिविधियों पर रोक के बाबत आदेश जारी कर दिया है। सामान्य दिनों में मंडी परिसर में फल-सब्जी की आवक रात के समय होती है। मध्यरात्रि के बाद यहां बाहरी राज्यों व अन्य जिलों से फल-सब्जी के वाहन पहुंचते हैं।

साथ ही आढ़ती दुकानों में सब्जियां रखवाते हैं। लेकिन, अब दून में नाइट कफ्र्यू के आदेश जारी होने के बाद मंडी की गतिविधियों का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। अब सुबह पांच बजे के बाद ही यहां वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा। जिसके चलते मंडी में सब्जियों का लाने-रखवाने का कार्य भी सुबह ही हो सकेगा। इसके बाद सुबह नौ बजे के बाद ही फल-सब्जी आमजन के लिए उपलब्ध हो सकेगी। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि प्रशासन की ओर से मिले दिशा-निर्देशों के अनुपालन में मंडी में रात को कार्य बंद किया जा रहा है। इस संबंध में आढ़ती एसोसिएशन को अवगत करा दिया गया है। यहां रात 10 से सुबह पांच बजे तक किसी भी प्रकार के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही दुकानों को भी पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। यदि आदेशों का उल्लंघन करते कोई पाया गया तो आपदा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े- Coronavirus Outbreak: दूसरे राज्यों के छात्रों को आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट पर ही मिलेगा प्रवेश

मास्क खरीद पर आप ने उठाए सवाल 

आम आदमी पार्टी (आप) ने मास्क खरीद पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के विधायक ही मास्क खरीद में भ्रष्टाचार के संकेत दे चुके हैं। इसलिए इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र जुगराण ने प्रेस वार्ता में कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि भाजपा के राज में कई भ्रष्टाचार हुए और अब मास्क खरीद घोटाला सामने आया है। 

यह भी पढ़े- ऋषिकेश नगर निगम महापौर बोलीं, सेवा, समर्पण और त्याग की मिसाल है आरएसएस

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी