भगवान वाल्मीकि ने सभी वर्गो को एकता के सूत्र में बांधा

संवाद सूत्र डोईवाला विश्व हिदू परिषद ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत शनिवार को महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:57 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 01:30 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि ने सभी वर्गो को एकता के सूत्र में बांधा
भगवान वाल्मीकि ने सभी वर्गो को एकता के सूत्र में बांधा

संवाद सूत्र, डोईवाला :

विश्व हिदू परिषद ने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में सामाजिक समरसता अभियान के अंतर्गत शनिवार को महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।

डोईवाला स्थित में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध जनों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के सभी वर्गों को एकता के सूत्र में बंधे रहने का संदेश भी दिया। इस मौके पर विश्व हिदू परिषद के जिला समरसता प्रमुख नरेश उनियाल, विभाग समरसता प्रमुख प्रमोद कुमार, पंकज, विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष कामेश रावत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के हरिओम गुप्ता, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह व प्रखंड संयोजक बजरंग दल अंकित, महेंद्र, नगर प्रमुख राहुल अग्रवाल आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी