महिला आरक्षित पदों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे किन्नर

नगर निकाय चुनाव में किन्नर समुदाय के लोग महिला आरक्षित पदों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 03:01 AM (IST)
महिला आरक्षित पदों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे किन्नर
महिला आरक्षित पदों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे किन्नर

राज्य ब्यूरो, देहरादून

नगर निकाय चुनाव में किन्नर समुदाय के लोग महिला आरक्षित पदों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने किन्नरों को सामान्य पुरुष श्रेणी में शामिल किया हुआ है और मौजूदा निकाय चुनाव में वे इसी श्रेणी में चुनाव लड़ेंगे।

राज्य में पहले यह व्यवस्था थी कि महिला अथवा पुरुष किसी भी श्रेणी में किन्नर चुनाव लड़ सकते थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार वर्ष 2008 में आयोग ने किन्नरों को सामान्य पुरुष श्रेणी में शामिल करते हुए इसी श्रेणी में उनकी चुनाव में भागीदारी का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में भी यही व्यवस्था अमल में लाई गई है। यानी किन्नर समुदाय के लोग केवल सामान्य श्रेणी वाले पदों पर ही चुनाव लड़ सकेंगे।

chat bot
आपका साथी