लाइव सेशन में सीखा कैसे बनाएं 'घर में बागीचा', जानिए कौन हैं उपयोगी पौधे

पर्यावरण संरक्षण और घर पर बागवानी के गुर सिखाने के लिए दैनिक जागरण की ओर से अनोखी पहल की गई। जिसके तहत बीते रोज फेसबुक पर लाइव सेशन में घर पर बागवानी के आधुनिक और कारगर तरीके सिखाए गए।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 03:39 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 03:39 PM (IST)
लाइव सेशन में सीखा कैसे बनाएं 'घर में बागीचा', जानिए कौन हैं उपयोगी पौधे
फेसबुक लाइव सेशन में जानकारी देते उत्तराखंड के पर्यावरणविद एवं राज्य के पहले बायोटूरिस्म पार्क के संस्थापक जगदम्बा प्रसाद मैठानी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और घर पर बागवानी के गुर सिखाने के लिए 'दैनिक जागरण' की ओर से अनोखी पहल की गई। जिसके तहत फेसबुक पर लाइव सेशन में घर पर बागवानी के आधुनिक और कारगर तरीके सिखाए गए। गृहणियों ने विशेषज्ञों से घर और किचन में पौधे रोपने व उनकी देखभाल के तरीके सीखे।

'दैनिक जागरण' की ओर से सामाजिक जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और प्रयास किया गया। गुरुवार को शाम पांच बजे फेसबुक लाइव सेशन में बायोटूरिज्म पार्क और आगाज फेडरेशन के संस्थापक जगदंबा प्रसाद मैठाणी ने बागवानी के टिप्स दिए। उन्होंने घर की छत या रसोई के भीतर बगीचे की शुरुआत करने के गुर सिखाए। तीन सेक्शन में यह जानकारी प्रदान की गई। पहले में घर के भीतर लगाए जाने वाले पौधे और उनकी देखभाल के बारे में बताया। जबकि, दूसरे सेक्शन में घर की छत या अन्य स्थान पर रसोई बगीचे की शुरुआत करना सिखाया गया। वहीं तीसरे सेक्शन में रसोई के कचरे से कम समय में जैविक खाद का निर्माण करना सिखाया गया।

सालों से विभिन्न प्रजाति के पौधों का अध्ययन और बागीचे विकसित करने वाले पर्यावरणविद जगदंबा प्रसाद मैठाणी ने बताया कि कई प्रकार के इनडोर प्लांट पाए जाते हैं। जिनमें से कई पौधे खासे उपयोगी साबित होते हैं। कुछ पौधे वायु को शुद्ध करते हैं और नमी को भी कम करते हैं।

यह हैं उपयोगी पौधे

नासा इंनडोर प्लांट: यह पौधा वायु प्रदुषण कम करता है और आसानी से घर के भीतर लगाया जा सकता है। रबर प्लांट: यह पौधा वातावरण से फार्मेल्डिहाइड हटाता है। इसके लिए मिट्टी थोड़ी गीली रहनी चाहिए। बोट लिली, रैबिश पाम, ड्रैकेना, सैफलेरा, जेड प्लांट, क्रोटन आदि कई ऐसे पौधे हैं, जो घर के भीतर आसानी से लगाए जा सकते हैं।

महिलाओं ने पहल को सराहा

दैनिक जागरण के फेसबुक लाइव सेशन से पर दी गई जानकारी को सेशन से जुड़ी महिलाओं ने कमेंट के जरिये सराहा। साथ ही कुछ महिलाओं ने सवाल भी पूछे। सुनीता माकन और आरती शर्मा ने खाद और वाटर प्लांट की जानकारी मांगी। साथ ही चींटियों से निजात पाने के तरीके भी पूछे। इसके अलावा आचार्य योगी बिपिन जोशी ने पहल को सराहते हुए पौधे रोपने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:-प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है उत्तराखंड का चौकोरी

chat bot
आपका साथी