बर्ड फोटोग्राफी के लिए गए फोटो जर्नलिस्ट पर भूमाफिया ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी

बर्ड फोटोग्राफी के लिए मोथरोवाला क्षेत्र में गए फोटो जर्नलिस्ट राजू पुशोला पर भूमाफिया ने हमला कर दिया। आरोपितों ने पुशोला को पीटने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 09:19 AM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 09:19 AM (IST)
बर्ड फोटोग्राफी के लिए गए फोटो जर्नलिस्ट पर भूमाफिया ने किया हमला, जान से मारने की दी धमकी
बर्ड फोटोग्राफी के लिए गए फोटो जर्नलिस्ट पर भूमाफिया ने किया हमला।

जागरण संवाददाता, देहरादून। बर्ड फोटोग्राफी के लिए मोथरोवाला क्षेत्र में गए फोटो जर्नलिस्ट राजू पुशोला पर भूमाफिया ने हमला कर दिया। आरोपितों ने पुशोला को पीटने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पीड़ित ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। राजू पुशोला ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार सुबह फोटोग्राफी करने के लिए मोथरोवाला क्षेत्र में गए थे। यहां एक स्कूल के निकट खनन चल रहा था। इस दौरान जैसे उन्होंने पेड़ पर बैठी चिड़िया की फोटो खींची तो अचानक चार-पांच लोग उनकी तरफ आए और फोटो खींचने का कारण पूछने लगे। 

पुशोला ने उनको बताया कि वह चिड़िया की फोटो खींच रहे हैं। इस पर आरोपितों में से एक युवक ने यह कहकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया कि तुम्हें किसी पार्टी ने भेजा है। पुशोला ने तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। साथ ही परिचितों को फोन करने लगे। इस दौरान दो और युवक आए और बिना पूछे उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनका कैमरा छीनकर चश्मा तोड़ दिया। इतने में चीता पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बचाया। आरोपितों ने पुशोला को जान से मारने की भी धमकी दी है। बाद में आरोपितों ने पुलिस चौकी पहुंचकर भी उनको पीटने की कोशिश की। 

उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया ने इस घटना की निंदा करते हुए तुरंत आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है। नेहरू कॉलोनी थाना निरीक्षक इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं के अनुसार पीड़ित की ओर से शिकायत मिल चुकी है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

चोरी के मोबाइल के साथ एक गिरफ्तार

राजेंद्र नगर निवासी साक्षी सूद ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके बैग से मोबाइल व कुछ पैसे एक अज्ञात ऑटो चालक ने चुरा लिए हैं। ऑटो उन्होंने धामावाला चौक से बुक किया था। सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर ऑटो चालक बैग से सामान चोरी करते हुए देखा गया। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मो. गुलजार निवासी मोतीबाजार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस पहुंची आरोपित तक, युवक चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी