उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर बनेगा भू-कानून, जानिए और क्‍या बोले काबीना मंत्री गणेश जोशी

भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मसूरी विधायक एवं काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। उन्होंने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू-कानून लागू किया जाएगा।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:01 PM (IST)
उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर बनेगा भू-कानून, जानिए और क्‍या बोले काबीना मंत्री गणेश जोशी
मसूरी विधायक एवं काबीना मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा में आम कार्यकत्र्ता भी मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बन सकता है।

संवाद सहयोगी, मसूरी : भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में मसूरी विधायक एवं काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकत्र्ताओं में जोश भरा। उन्होंने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भू-कानून लागू किया जाएगा। इसके लिए वहां के कानून का अध्ययन भी किया जा रहा है।

कुलड़ी स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ताओं की पार्टी है। इसमें आम कार्यकत्र्ता भी मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक बन सकता है। मुख्य वक्ता संजीव सैनी ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकत्र्ता को सम्मान मिलता है। इस मौके पर कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की गई। मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से आह्वान किया कि जिस प्रकार से कोरोनाकाल में सभी ने एकजुट होकर निस्वार्थ भाव से जनसेवा की, उसी प्रकार एकजुटता का परिचय देते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने के लिए अभी प्रयास शुरू कर दें।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, महामंत्री नारायण सिं, मंडल महामंत्री कुशाल राणा, पुष्पा पडियार, सपना शर्मा, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, अरविंद सेमवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जाति-धर्म के नाम पर नहीं, विकास के नाम पर चुनाव में उतरेगी आम आदमी पार्टी : कर्नल कोठियाल

लायंस क्लब देहरादून इलीट ने किया पौधारोपण

देहरादून : लायंस क्लब देहरादून इलीट की ओर से इंजीनियर्स एन्क्लेव के जनकपुरी में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर कालोनीवासियों के सहयोग से पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक हरबंस कपूर, लायंस क्लब देहरादून इलीट की अध्यक्ष कल्पना सैनी, सुनील अग्रवाल, एसके आहुजा, टीसी गुप्ता, एके गुप्ता, सविता नागरा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने पौधों की सुरक्षा का क्लब को आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने की श्रम मंत्रालय छोड़ने की पेशकश, इस बात से हैं खफा

chat bot
आपका साथी