ऋषिकेश: कृष्णा नगरवासी गांधी स्तंभ के नीचे धरने पर बैठे, जानिए क्‍या है मुख्‍य मांग

कृष्णा नगर कालोनी को नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गांधी स्‍तंभ के नीचे बैठकर धरना दिया। खांड गांव विस्थापित विकास समिति के सदस्यों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:17 PM (IST)
ऋषिकेश: कृष्णा नगरवासी गांधी स्तंभ के नीचे धरने पर बैठे, जानिए क्‍या है मुख्‍य मांग
जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

जागरण संवाददाता,ऋषिकेश: कृष्णा नगर कालोनी को नगर निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। गांधी स्‍तंभ के नीचे बैठकर धरना दिया। खांड गांव विस्थापित विकास समिति के सदस्यों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कृष्णा नगर वासियों ने क्षेत्रीय विधायक द्वारा विकास कार्य न करने का आरोप लगाया।

आइडीपीएल की भूमि पर स्थित कृष्णा नगर कालोनी में 3000 परिवार और 15000 आबादी निवास करती है। यह सभी लोग क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने की कर रहे हैं। नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पारित हो चुका है। तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसकी घोषणा भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने खांड गांव विस्थापित क्षेत्र को भी नगर निगम में शामिल करने की घोषणा की थी। यह दोनों ही घोषणाएं पूरी नहीं हुई है।  मांग के समर्थन में जनकल्याण संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। समिति की ओर से 15 अक्टूबर से त्रिवेणी घाट गांधी स्तंभ पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की गई थी। दशहरा पर्व होने के कारण व्यवस्था बनाने के लिए समिति के सदस्य निर्धारित संख्या में धरने में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- आज तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि, पांच नवंबर को बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

समिति के मुख्य संरक्षक डा. बीएन तिवारी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे नागरिकों को विधायक समर्थक कुछ लोग रोक रहे हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। यहां तक कि शांतिपूर्ण आंदोलन करने से भी रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। खांड गांव विकास समिति के सचिव हरीश चंद्र पंत ने समिति सदस्यों के साथ धरने में शिरकत की। उन्होंने कहा कि कृष्णा नगर और खंडगांव विस्थापित क्षेत्र की जायज मांगों को सरकार को शीघ्र पूरा करना चाहिए। इस दौरान रोशन ध्यानी, पीएस पटेल, संगठन मंत्री शोभाराम भट्ट, नरेंद्र सिंह रावत, गुलाब वर्मा, राम सकल, डेनियल, लता देवी, मजरिया देवी लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Vijayadashami 2021: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आज, यहां दहन होगा सबसे ऊंचा पुतला

chat bot
आपका साथी