कोमल बत्रा बनी फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर

फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (फ्लो) के उत्तराखंड चैप्टर की नई अध्यक्ष कोमल बत्रा चुनी गई। फिक्की फ्लो ने वर्चुअल चेंज ऑफ गार्ड समारोह के माध्यम से कोमल बत्रा को वर्ष 2021-22 का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया। कोमल बत्रा कैरोस कॉन्शियसनेस की संस्थापक हैं।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 03:36 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 03:36 PM (IST)
कोमल बत्रा बनी फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष, पढ़िए पूरी खबर
कोमल बत्रा बनी फिक्की फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष।

जागरण संवाददाता, देहरादून। फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (फ्लो) के उत्तराखंड चैप्टर की नई अध्यक्ष कोमल बत्रा चुनी गई। फिक्की फ्लो ने वर्चुअल चेंज ऑफ गार्ड समारोह के माध्यम से कोमल बत्रा को वर्ष 2021-22 का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया। कोमल बत्रा कैरोस कॉन्शियसनेस की संस्थापक हैं। उनकी संस्था ने अंतरराष्‍ट्रीय योग महोत्सव ऋषिकेश में ऑल नाइट गॉन्ग बाथ्स की मेजबानी करने के लिए दुनिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

बुधवार को आयोजित ऑनलाइन समारोह में उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह हर स्तर पर महिला सशक्तीकरण के लिए बेहतर काम करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि फिक्की फ्लो के लक्ष्य की तर्ज पर, इस वर्ष की महिला सशक्तीकरण की थीम इकिगाई है। इकिगाई एक जापानी शब्द है, जिसका अर्थ है 'होने का कारण' इस थीम पर चलकर महिलाओं को उनकी अहमियत से वाकिफ करवाया जाएगा एवं उनके भीतर की संभावनाओं को उभारने का प्रयास भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-पहलवान लाभांशु को नेपाल की संस्था ने किया सम्‍मानित

उन्होंने कहा कि इस वर्ष फ्लो अपने सदस्यों के साथ-साथ समाज के वंचित वर्ग के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पर्यटन, कृषि और एमएसएमई के क्षेत्र में भी विभिन्न कार्य करेगा। इस दौरान कोमल ने अपनी कोर कमेटी के सदस्यों की घोषणा भी की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा मल्ला, सचिव तृप्ति बहल, कोषाध्यक्ष स्मृति बत्ता, संयुक्त कोषाध्यक्ष पूनम कुमार चुनी गई। वहीं, निवर्तमान चेयरपर्सन किरण भट्ट टोडरिया भी उनकी टीम में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में आप का चेहरा होंगे कर्नल कोठियाल, केदारपुरी के पुनर्निर्माण में निभा चुके अहम भूमिका

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी