छात्र-छात्राओं ने खेती किसानी के सीखे गुर

विकासनगर नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति व इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर ट्रेनिंग एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण कृषि तकनीक की जानकारी हासिल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 09:31 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 09:31 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने खेती किसानी के सीखे गुर
छात्र-छात्राओं ने खेती किसानी के सीखे गुर

जागरण संवाददाता, विकासनगर: नई दिशा जनहित ग्रामीण विकास समिति व इंस्टीट्यूट आफ एग्रीकल्चर ट्रेंनिग एंड रिसर्च के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने शंकरपुर में किसानों के बीच जाकर खेती किसानी के गुर सीखे।

शंकरपुर ग्राम सभा में माया इंस्टीट्यूट, तुलाज व दून पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने 'रूरल एग्रीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस' कार्यक्रम के तहत शंकरपुर ग्राम में सर्वे कर खेती किसानी के गुर सीखे। किसानों की समस्याओं व कृषि में उपयोग किए जाने वाले यंत्रों के बारे में जाना। जैविक और रासायनिक खाद बनाने के तरीके व उपयोग के फायदे और नुकसान की जानकारी ली। बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नेपाल व आंध्र प्रदेश के रहने वाले छात्र-छात्राओं ने गांव में शैक्षिक भ्रमण किया। बीएससी एग्रीकल्चर के अंतिम सेमेस्टर को पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं ने किसानों के बीच अच्छा अनुभव महसूस किया। समिति संस्थापक अमर सिंह कश्यप ने कहा कि छात्र खेती की नई तकनीक की पढ़ाई करके ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी बनकर आएंगे तो उन्हें उन्नत खेती की धरातल पर जानकारी रहेगी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत युवा ही बनाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि की पढ़ाई करके छात्र उन्नत किसान के रूप में अपने को स्थापित करें। शंकरपुर ग्राम प्रधान बेबी रानी व वार्ड सदस्य रत्नी देवी ने कहा कि आज खेती किसानी में किसानों को नुकसान हो रहा है, यदि उन्नत खेती की तकनीक अपना ली जाए तो बेहतर उत्पादन मिल सकता है। इस अवसर पर ट्रेनिग एंड रिसर्च के अर्जुन कुमार व अमित उपाध्याय ने भी बच्चों को खेती के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, आशीष कश्यप, समिति सह सचिव अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी